फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्चिंग को तैयार सैमसंग का ट्रिपल कैमरे वाला फोन, हुआ कीमतों का खुलासा

Wed, 27 Feb 2019 06:07 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
samsung galaxy a50 and galaxy a30
विज्ञापन

सैमसंग ने अपने नई सीरीज के दो फोन Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन की कीमतों का ऐलान कर दिया। सैमसंग भारत में इन दोनों फोनों को 28 फऱवरी को लॉन्च कर सकता है। वहीं इनकी कीमत 30 हजार रुपए से कम हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए50

सैमसंग गैलेक्सी ए50 में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1080x2340 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर अमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन लगी होगी। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के अलावा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का फीचर मिलेगा। वहीं इसमें मेमोरी एक्सपेंड करने की भी विकल्प होगा, जिसे बढ़ा कर 512 जीबी किया जा सकेगा। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इमें कौन सा प्रोसेसर होगा। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी लगी होगी।

विज्ञापन


कैमरे की बात करें, तो इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा। इसमें एक कैमरा f/1.7 ऑटोफोकस के साथ 25 मैगापिक्सल, फिक्स्ड फोकस वाला f/2.2 का 5 मेगापिक्सल और फिक्स्ड फोकस वाला f/2.2 8 मैगापिक्सल का कैमरा होगा। वहीं सेल्फी के लिए 25 मैगापिक्सल का f/2.0 फिक्स्ड फोकस वाला कैमरा लगा होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए30

सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1080x2340 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर अमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन लगी होगी। वहीं यह फोन 3जीबी/4जीबी रैम और 32जीबी/64जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसमें भी ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4000 एमएएच की बैटरी और पीछे की तरफ कैपेसिटिव फिंगर प्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

फोन के फ्रंट में f/2.2 लेंस वाला 16 मैगापिक्सल कैमरा और पीछे की तरफ f/1.7 लेंस का 16 मैगापिक्सल के साथ f/2.2 वाला 5 मैगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

विज्ञापन

खबरों के मुताबिक गैलेक्सी ए50 की कीमत 349 यूरो यानी कि 28100 रुपए के आसपास होगी। हालांकि गैलेक्सी ए30 की कीमतों का फिलहाल कुछ पता नहीं चला है।

वहीं सैमसंग मार्च से पूरी दुनिया इन फोनों की बिक्री शुरू करेगी। वहीं सैमसंग 28 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस इवेंट का आयोजन कर रही है जिसमें नई सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज की लॉन्चिंग का ऐलान किया जाएगा।    
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें