फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है सचिन की पसंदीदा कार, आप भी जानें इसकी खासियत

Mon, 24 Apr 2017 08:46 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को कार का शौक है, ये तो सभी जानते है, लेकिन क्या आपको पता है कि सचिन की फेवरेट कार कौन सी है। आइए हम आपको मिलवाते हैं सचिन की खास कार से इसका नाम है बीएमडब्लू आई-8। यह एक हाइब्रिड स्पोर्ट कार है। 
विज्ञापन


आई-8 में 1499 सीसी का 1.5 लीटर वाला टर्बोचार्जड हाइब्रिड इंजन लगा है, यह इंजन 231 पीएस की अधिकतम शक्ति व 320 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड यूनिट वाला गियरबॉक्स लगा है।

आई 8 4.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे की है। सचिन की ये कार 47.45 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। बीएमडब्लू आई-8 की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.29 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद करते हैं कार को साफ

मास्टर ब्लास्टर को कारों से बेहद प्यार है, इसलिए अगर कभी उन्हें उनकी कार साफ नहीं मिलती तो वह खुद ही इसे साफ कर लेते हैं। सचिन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो आई-8 को ट्रैफिक के दौरान नहीं चलाते है। क्योंकि लोग अक्सर उनकी कार को टच करने लगते हैं, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

ये भी पढ़ें : यूं बदल गई इटियॉस और बन गई प्लेटिनम प्लस

सचिन ने यह भी बताया कि वह कई बार अपने दोस्तों के साथ इस कार में चाय पीने के लिए लंबी ड्राइव पर भी निकल जाते हैं। सचिन तेंदुलकर को जब भी टाइम मिलता है वह इस कार को लेकर ड्राइव पर निकल जाते हैं। सचिन का कहना है कि टेंशन के टाइम ड्राइविंग से उन्हें काफी सुकून मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें