लीक ब्राउचर के मुताबिक कंपनी इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें Fireball, Supernova और Stellar शामिल हैं। यह बाइक नए प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसके अलावा इसमें नया इंजन दिया गया है। इसमें टियर-ड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक, ब्राइट कलर ऑप्शन्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और स्प्लिट सीट दिए गए हैं।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया 350 सीसी का इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 20.2 bhp की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। माना जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड अपनी Meteor 350 को भारतीय बाजार में 1.5 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक के बीच में लॉन्च कर सकती है।
इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल सेटअप और नया स्प्लिट सीट डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा इसके रियर फेंडर, हेडलाइट और टेललाइट में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल में एसिमेट्रिक डिजाइन दिया गया है, जहां अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा मॉनिटरिंग फीचर्स मिलेंगे। लॉन्च के बाद इसका Benelli Imperiale 400, Jawa 300 और हाल ही में लॉन्च हुई Honda H'Ness CB350 से कड़ा मुकाबला होगा।