फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield की इन बाइक्स में सॉफ्टवेयर की दिक्कत, कंपनी ने किया रिकॉल

Sat, 15 Jun 2019 07:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड अपनी दो सबसे पावरफुल बाइक्स को रिकॉल कर रही है। कंपनी इन दोनों बाइकों में सॉफ्टवेयर की समस्या बता रही है। ऐसा नहीं कि रॉयल एनफील्ड पहली बार अपनी बाइक्स को रिकॉल कर रही हो। कंपनी इससे पहले मई में भी 7 हजार यूनिट्स को रिकॉल कर चुकी है।

विज्ञापन

 

नवबंर 2018 से मई 2019 के बीच बनी बाइक्स

रॉयल एनफील्ड ने नवबंर 2018 से मई 2019 के बीच बनी अपनी दो परफॉरमेंस बाइक्स Interceptor 650 और Continental GT 650 को रिकॉल करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि इन दोनों बाइकों के सॉफ्टवेयर में दिक्कत है, जिसे अपडेट किया जाएगा। जिसके चलते इन्हें रिकॉल किया जा रहा है। इन दोनों को बाइकों को पिछले साल के आखिर में लांच किया गया था और ये दोनों बाइक्स रॉयल एनफील्ड की सबसे पावरफुल बाइक्स हैं।
 

हाई एल्टीट्यूड में दिया धोखा

यूट्यूबर बुलुबाइकर के मुताबिक उनकी शिकायत के बाद रॉयल एनफील्ड ने ये फैसला लिया है। खुद बुलु पटनायक के पास रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 है और वे उसे लेकर सिक्कम के हाई एल्टीट्यूड एरिया गुरुडोंगमार रूट पर गए थे। इस दौरान उनकी इंटरसेप्टर ने उन्हें धोखा दे दिया और बंद हो गई। उन्होंने इसका वीडियो भी पोस्ट किया था और कंपनी से शिकायत की थी।
 

10 मिनट में होगी ठीक

जिसके बाद रॉयल एनफील्ड ने उनकी शिकायत की जांच की, जिसे सही पाया गया। वहीं कंपनी ने सभी इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल खरीदने वालों को अपनी बाइक वापस भेजने के लिए कहा है। साथ ही जो बाइक डीलरों के यहां हैं वे भी इंजन चैकिंग के लिए फैक्टरी भेजी जाएंगी। बुलु पटनायक का कहना है कि हालांकि यह केवल 10 मिनट का काम है और इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वर्कशॉप में ही इसे दुरुस्त किया जा सकता है।
 

मई में भी किया था रिकॉल

कंपनी ने इससे पहले मई में 20 मार्च 2019 से 30 अप्रैल 2019 के बीच बनी Bullet 350, Bullet 350 ES and Bullet 500 मॉडल्स की 7,000 यूनिट्स को रिकॉल किया था। कंपनी के बयान के अनुसार, उसकी सेवा जांच में पाया था कि इस बीच बनी इन दो मॉडल्स की कुछ इकाइयों में ब्रेक कैपिलर बोल्ट नियंत्रित टॉर्क रॉयल एन्फील्ड की गुणवत्ता के स्तर के नहीं है, जिनकी आपूर्ति विक्रेताओं द्वारा की गई थी।
 

शॉक अब्जॉर्बर में थी दिक्कत

कुछ हफ्ते पहले भी रॉयल एनफील्ड ने अपनी ट्विंस बाइक्स को पीछे के शॉक अब्जॉर्बर में रबर स्टॉपर फिटिंग के चलते रिकॉल किया था। Royal Enfield 650 Twins ने जनवरी 2019 में 1,000 यूनिट्स बेचीं, वहीं फरवरी 2019 में Royal Enfield Interceptor 650 और Continental GT 650 की 1,445 बाइक्स बिकीं। जबकि अप्रैल में 2000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं।
 
विज्ञापन

47 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का टॉर्क

Interceptor 650 की कीमत 2.37 लाख रुपये और Continental GT 650 ट्विंस की कीमत 2.49 लाख रुपये है। दोनों बाइक्स में 647सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है, जो 47 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों बाइक्स में स्लिपर क्लच के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और डुअल चैनल के साथ एबीएस और डिस्क ब्रेक मिलते हैं।                
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें