भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मौसम
- फोटो : सोशल मीडिया
यदि कल भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच खराब मौसम के भेंट चढ़ जाता है, तो सबसे ज्यादा नुकसान मैच के प्रायोजकों को होने की संभावना है। भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश में धुलने की वजह से प्रायोजकों को 100 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो सकता है, क्योंकि इंग्लैंड के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाते हुए कहा है कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है।
दरअसल, मैच के बीच में विज्ञापन के लिए 10 सेकंड का समय स्लॉट लगभग 16 से 18 लाख रुपए में बेचे जाते हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ये कीमतें उछलकर 25 लाख रुपये तक पहुंच गई हैं और भारत-पाकिस्तान जैसे हाईवोल्टेज मैच के लिए स्लॉट एडवांस में ही बुक हो जाते हैं।
ऐसे में अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो प्रायोजकों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। कल भारत-पाकिस्तान का मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। मैनचेस्टर में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही थी।