फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी से ज्यादा लोग रियर सीट बेल्ट न पहन कर उठाते हैं जाखिम: निसान-सेव लाईफ रिपोर्ट

Wed, 06 Feb 2019 04:26 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nissan Logo
विज्ञापन
निसान इण्डिया और सेवलाईफ फाउन्डेशन द्वारा ‘रियर सीट-बेल्ट यूसेज़ एण्ड चाइल्ड रोड सेफ्टी इन इण्डिया’ पर जारी रिपोर्ट में चौंका देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 90 फीसदी से ज्यादा लोग रियर सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं इससे वह अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बैंगलुरू, कोलकाता और लखनऊ में हुए एक सर्वेक्षण से हुई है जिसके अनुसार 98 फीसदी लोग रियर सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हालांकि 70 फीसदी से अधिक लोगों ने सीट बेल्ट की मौजूदगी की पुष्टि की, इसके बावजूद सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है।

अध्ययन में यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है, इसके अनुसार दो-तिहाई लोगों का मानना है कि भारतीय सड़कें बच्चों के लिए असुरक्षित हैं। रिपोर्ट के अनुसार 92.8 फीसदी लोग बच्चों के हेलमेट के फायदों के बारे में जानते हैं, इसके बावजूद सिर्फ 20.1 फीसदी लोगों  के पास ही अपने बच्चों के लिए चाइल्ड हेलमेट है।
विज्ञापन


 

accident
हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रलाय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह और भी प्रासंगिक हो जाता है क्योंकि साल 2017 में 9,408 बच्चों को सड़क दुर्घटना में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यानि भारतीय सड़कों पर रोजाना लगभग 26 बच्चों की मृत्यु हुई। 

इन परिणामों के साथ रिपोर्ट राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कानून और मोटर वाहन संशोधन विधेयक पर भी रोशनी डालती है। रिपोर्ट के अनुसार मात्र 27.7 फीसदी लोग ही जानते हैं कि भारत में मौजूदा कानूनों के तहत रियर सीट-बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य है। वहीं 91.4 फीसदी लोगों का मानना है कि भारत में बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा कानूनों को सख्त बनाने की आवश्यकता है। 

निसान इण्डिया के प्रेज़ीडेन्ट थाॅमस क्वेहल ने कहा, ‘‘जहां एक ओर भारत में सड़क सुरक्षा के लिए कई पहलें की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर रियर सीट बेल्ट के इस्तेमाल की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है।इस पहल के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। हम रियर सीट बेल्ट के इस्तेमाल के बारे में लोगों को जागरुक बनाना चाहते हैं।

सेवलाईफ फाउन्डेशन और शार्प के साथ हमारी सामरिक साझेदारी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभियान की पहली प्रावस्था के तहत हम 12 शहरों के 240 स्कूलों में 200000 से अधिक बच्चों तक पहुंचेंगे और उन्हें रियर सीट बेल्ट  के इस्तेमाल और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक बनाने का प्रयास करेंगे।’’
विज्ञापन

सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा भारी - फोटो : Demo Pic
राष्ट्रीय अध्ययन पर बात करते हुए पीयूष तिवारी, संस्थापक एवं सीईओ, सेव लाईफ फाउन्डेशन ने कहा, ‘‘भारत में पहली बार यह रिपोर्ट हमारी सड़कों पर बाल सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे को रोशनी में लेकर आई है। रिपोर्ट में रियर सीट बेल्ट के इस्तेमाल के बारे में लोगों की सोच और उम्मीदों पर भी रोशनी डाली गई है।

सड़कों पर बड़ी संख्या में होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओं की अनदेखी नहीं की जा सकती। समय आ गया है कि चाइल्ट हेलमेट, स्कूल ज़ोन में सुरक्षा, चाइल्ड सीट, स्कूली बसों एवं वैन के चालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण जैसे प्रावधानों पर विचार किया जाए और देश भर में व्यस्कों को इन मुद्दों के बारे में जागरुक बनाया जाए। हमें उम्मीद है कि सरकार राष्ट्रीय स्तर पर लोगों की मानसिकता बदलने में मदद करेगी।’’

‘रियर सीट-बेल्ट यूसेज़ एण्ड चाइल्ड रोड सेफ्टी इन इण्डिया’ अध्ययन का संचालन शोध फर्म एमडीआरए द्वारा निसान इण्डिया और सेव लाईफ फाउन्डेशन के लिए किया गया। इसमें भारत के 11 शहरों में 6306 लोगों से प्रत्यक्ष साक्षात्कार लिए गए, 100 गहन विशेषज्ञ साक्षात्कार, दो फोकस्ड ग्रुप चर्चाएं तथा आॅन-साईट प्रेक्षण हुए, जिसमें सीबीसीएस स्कूल बसों द्वारा नियमों के पालन एवं रियर सीट बेल्ट के इस्तेमाल पर जानकारी जुटाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें