फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आप भी खरीद सकेंगे टाटा की इलेक्ट्रिक कार Tigor EV, कंपनी ला रही है इसका नया वर्जन

Thu, 15 Aug 2019 06:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Tigor EV Electric - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

साल 2019 टाटा मोटर्स के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। वजह खास है क्योंकि टाटा पहले ही नेक्सन फेसलिफ्ट, बुजार्ड एसयूवी और अल्ट्रॉज हैचबैक पर काम कर रहा है। वहीं कंपनी अपनी हाल ही में लॉन्च टिगोर इलेक्ट्रिक के ज्यादा व्यवहारिक वर्जन पर काम कर रही है और पहले के मुकाबले ये ज्यादा लंबी दूरी तय कर सकेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

नए वर्जन में रेंज 200 किमी तक

फिलहाल टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक सरकारी कंपनी ESSL से मिलने वाले ऑडर्स ही सप्लाई कर रही है। मौजूदा मॉडल में 16.2 kWh की बैटरी मिलती है, जो फुल चार्जिंग पर 142 किमी तक की रेंज देती है। वहीं नए वर्जन में यह रेंज 200 किमी तक की मिलेगी। मौजूदा मॉडल में 72 वोल्ट की थ्री फेस एसी इंडक्शन मोटर लगी है, जो 40 बीएचपी की पावर और 105 एनएम का टॉर्क देती है।

90 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज

वहीं DC15 kW फास्ट चार्जर से यह 90 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं स्टैंडर्ड एसी वॉल सॉकेट से कार छह घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज होती है। वहीं सरकार ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दरों को घटा कर 12 से 05 फीसदी किया है।
 

कीमत 11.58 लाख रुपये से 11.92 लाख रुपये के बीच

रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा इस कार को अब आम लोगों के लिए भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। अभी तक इसे केवल टैक्सी वाले ही खरीद सकते थे, लेकिन निजी कार उपभोक्ता भी इसे खरीद सकेंगे। वहीं नए वर्जन की कार की कीमत 11.58 लाख रुपये से 11.92 लाख रुपये के बीच होगी। वहीं कंपनी हैचबैक कार टाटा टियागो, H2X, नेक्सन और अल्ट्रॉज का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने वाली है।
 
विज्ञापन

जून में किया था लॉन्च

इससे पहले जून के आखिर में टाटा मोटर्स ने एंट्री लेवल सेडान कार टाटा टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। वहीं टाटा इस कार पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है। टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू है। टाटा ने इस कार के दो वेरियंट XM और XT लॉन्च किए थे। टाटा टिगोर ईवी को केवल फ्लीट ऑपरेटर्स, टैक्सी बायर्स के लिए ही लॉन्च किया गया था, जबकि इसे प्राइवेट बायर्स नहीं खऱीद सकते थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें