फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का आ रहा नया मॉडल

Mon, 10 Dec 2018 05:23 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Renault duster facelift
विज्ञापन

रेनॉल्ट भारत में डस्टर और क्विड के लिए बेहद मशहुर है। दोनों ही कार भारत में धड़ल्ले से बिक रही हैं। ऐसे में कंपनी अपनी कारों के फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। रेनॉल्ट जल्द नई Renault DUSTER, Renault kwid और Renault Sub 4 MPV को लांच करने जा रही है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनॉल्ट सबसे पहले अपनी MPV कार के नाम की घोषणा करेगी जिसके बाद डस्टर और क्विड को लांच किया जाएगा। हालांकि, कार से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इन  कारों में कॉस्मेटिक डिजाइन के साथ कई नए फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। 


 

Renault Kwid Racer
कुछ समय पहले कंपनी ने कैप्चर यूएसयूवी को लांच किया था। जिसकी एक माह में मात्र करीब 500 यूनिट ही बिक पाई। बिक्री में कोई खास इजाफा नहीं होने के कारण रेनॉल्ट अपनी नई तीन कारों से 2019 में फिर से वापसी को तैयार है। 

रेनॉल्ट डस्टर के रेग्युलर मॉडल में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर, के9 डीजल इंजन दिया गया है। जो 110पीएस की पावर जनरेट करता है। कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में डस्टर के फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्चिंग के पहले तक क्रेटा एक मात्र कार थी जिसके डीजल मॉडल में ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन था।
 
विज्ञापन

रेनो ग्रुप ने भारत में आगामी योजनाओं की घोषणा की है।
रेनॉल्ट  की नई सब 4-मीटर एमपीवी टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है। कंपनी ने इस कार को एकदम नए डिजाइन में तैयार किया है। जिसकी कीमत 5 से 7 लाख के बीच हो सकती है। कार को रेनॉल्ट क्विड और डस्टर के बीच पोजिशन करेगी। रेनॉल्ट की नई सब 4-मीटर एमपीवी में क्विड वाला 1.0 लीटर या डैटसन गो वाला 1.2 लीटर इंजन मिलने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें