फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020: एक आदमी वाली कार Renault Twizy ने उड़ाए सबके होश, 100 KM तक का देगी रेंज

Wed, 12 Feb 2020 09:14 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Auto Expo 2020: Renault Twizy - फोटो : Renault
विज्ञापन

Auto Expo 2020 में इन दिनों एक कार काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल आप अक्सर सुनते होंगे कि अगर अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो बेहतर होता है कि बाइक या स्कूटर का इस्तेमाल करें, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ एक आदमी की यात्रा के लिए बनाई गई है। हम बात कर रहे हैं Renault Twizy की। इस कार में केवल एक आदमी सफर कर सकता है। इसके अलावा यह एक इलेक्ट्रिक कार है जो सिंगल चार्ज पर करीब 100 किलोमीटर का रेंज देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार है, जिसे हो सकता है कि कंपनी भविष्य में पेश या लॉन्च करे। तो चलिए आज हम आपको सिंगल ड्राइवर वाली Renault Twizy के बारे में बताते हैं जो मचा रही है ऑटो एक्सपो 2020 में धमाल

विज्ञापन

Auto Expo 2020: Renault Twizy - फोटो : Renault

इलेक्ट्रिक कार है Renault Twizy 

Renault Twizy इलेक्ट्रिक से चलेगी। हालांकि, यह एक कॉन्सेप्ट कार है। ऐसे में यह कह पाना मुश्किल है कि कंपनी इसे कभी लॉन्च करेगी भी या नहीं।

स्मार्टफोन या लैपटॉप की तरह होगी चार्ज

Renault Twizy की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका चार्जिंग सिस्टम है। इस कार में आपको सिंपल चार्जिंग पिन मिलता है जिसे आप किसी भी नॉर्मल सॉकेट में लगा कर आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

Renault Twizy कितना रेंज देगी?
कंपनी के मुताबिक Renault Twizy फुल सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर का रेंज देगी। यानी अगर आप एक बार इसे फुल चार्ज करते हैं तो यह बिना रुके 100 किलोमीटर तक चलेगी। 

ऊपर की तरफ खुलते हैं दरवाजे

Renault Twizy के दोनों दरवाजे ऊपर की ओर खुलते हैं। 

75 किलोग्राम तक रख सकते हैं सामान

इस कार में पीछे की तरफ आपको सामान रखने का स्पेस मिलता है। इस कार के बैक में आप 75 किलोग्राम तक का सामान रख सकते हैं।

फास्ट चार्जिंग का भी मिलेगा ऑप्शन

इस कार में आपको फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प मिलेगा। हालांकि, फुल चार्जिंग में इसे कितना समय लगेगा इसकी अभी कोई भी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

विज्ञापन

कब होगी लॉन्च?

जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया है कि Renault Twizy एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार है। ऐसे में कंपनी इसे लॉन्च करेगी भी या नहीं यह एक बड़ा सवाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें