अगर इस दिवाली आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए Renault Triber, Maruti Suzuki Ertiga और Maruti Suzuki XL6 जैसी मल्टी परपज व्हीकल (एमपीवी) गाड़ियां लेकर आए हैं, जो इस त्योहार आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। हम आपको इनके इंजन, परफॉर्मेंस, ट्रांसमिशन, डायमेंशन और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इस दिवाली इनमें से कौन सी गाड़ी आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर।
Renault Triber
Renault Triber BS6
- फोटो : Renault
- इंजन- Renault Triber में ताकत के लिए 999 सीसी, 3-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस- Renault Triber का इंजन 6250 आरपीएम पर 72 PS की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन- Renault Triber का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
- डायमेंशन- Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 मिलीमीटर है।
- कीमत- Renault Triber की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.12 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga new Genration
- इंजन- Maruti Suzuki Ertiga भारतीय बाजार में 1462सीसी, K15B SMART HYBRID और 1498सीसी, DDis 225 इंजन में उपलब्ध है।
- परफॉर्मेंस- Maruti Suzuki Ertiga का 1462सीसी, K15B SMART HYBRID इंजन 104 PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1498सीसी, DDis 225 इंजन 95 PS की पावर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन- Maruti Suzuki Ertiga के दोनों ही इंजन 5 मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- डायमेंशन- इसकी लंबाई 4395 मिलीमीटर, चौड़ाई 1735 मिलीमीटर और ऊंचाई 1690 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2740 मिलीमीटर है।
- कीमत- Maruti Suzuki Ertiga की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki XL6
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : Maruti Suzuki
- इंजन- Maruti Suzuki XL6 में 1462 सीसी का K12B Smart Hybrid पेट्रोल इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस- Maruti Suzuki XL6 का इंजन105 PS की मैक्सिमम पावर और 138Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन- Maruti Suzuki XL6 का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके साथ ही इसमें आपको 4-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।
- डायमेंशन- Maruti Suzuki XL6 की लंबाई 4445 मिलीमीटर, चौड़ाई 1775 मिलीमीटर और ऊंचाई 1700 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2740 मिलीमीटर है।
- कीमत- Maruti Suzuki XL6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9,84,689 रुपये है।