फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault RBC दे सकती है Maruti Ertiga को टक्कर, टेस्टिंग के दौरान कुछ ऐसी दिखी

Fri, 21 Dec 2018 01:23 PM IST
Harendra Chaudhary आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
New Mpv
विज्ञापन
रेनो भारत में अपनी कार डस्टर और क्विड के लिए बेहद मशहुर है। दोनों ही कारें ऑटोमोबाइल सेक्टर में धूम मचा चुकी हैं। वहीं रेनो अब क्विड बेस्ड एमपीवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया।
विज्ञापन


हालांकि, भारत में रेनो की लॉजी के नाम से पहले से ही एक MPV मौजूद है, लेकिन इसकी बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। बता दें, क्विड एक हैचबैक कार है, देखने वाली बात यह होगी कि क्विड बेस्ड MPV बाजार में कितना धमाल मचा पाती है।
विज्ञापन

Renault RBC
कार को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है नई रेनो एमपीवी में रेनो-निसान की कारों से मैच खाता 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 85 बीएचपी और 200 एनएम का आउटपुट देने में सक्षम होगा। रेनो इस कार को मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ लांच करेगा, फिलहाल कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए जाने की कोई जानकारी नहीं है। 

बता दें, रेनो कि नई RBC MPV का यह वर्जन रेनो और निसान के मेल से बने CMF-A प्लेटफार्म पर आधारित हो सकता है। वहीं इसके आने से पहले इसकी प्रतिद्वंद्वी कही जाने वाली अर्टिगा इसके सामने साइज के मामले में छोटी पड़ सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें