फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Mahindra Thar की टेस्टिंग के दौरान लीक हुईं तस्वीरें, जानें कब तक होगी लांच

Fri, 21 Dec 2018 12:46 PM IST
Harendra Chaudhary आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आॅफ-रोडर एसयूवी की पहली झलक
विज्ञापन

Mahindra Thar भारतीय कार बाजार में एक जाना-पहचाना नाम है। थार को सबसे पहले 2010 में लांच किया गया था। जिसके बाद 2015 में हल्के बदलाव के साथ यह कार सेक्टर में अपनी जगह बनाए हुए है। लेकिन जल्द ही महिंद्रा अपनी थार को नए रंग रूप में लांच करेगी। हाल ही में नई थार की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं।

विज्ञापन


थार की लीक को देखकर लगता है कि इसके डेवेलपमेंट का अभी पहला दौर भी खत्म नहीं हुआ है। अंदाजन नई थार को एक नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है, जो नए सुरक्षा और इंधन नियमों पर भी खरी उतरेगी। नई थार के लुक्स में इसका पुरा हुलिया बदला हुआ दिखा,जो आकार में पहले से ज्यादा लंबी और चौड़ी है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस खबर की पुष्टि की है कि कंपनी नई थार पर काम कर रही है। - फोटो : Mahindra & Mahindra
बता दें, नई थार की लीक तस्वीरों में वह पूरी तरह स्टीकर्स से ढ़की हुई थी, जिससे इसके एक्सटीरियर और इंटीरियरर्स को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई। महिंद्रा ऑटोमोटिव की यह नई जनरेशन थार SUV पिछले हिस्से में लगे एमिशन टेस्टिंग डिवाइस जैसे उपकरण के साथ देखी गई।

बता दें, जो थार इस समय मार्केट में मौजूद है, उसमें 2.5-लीटर का CRDe डीजल इंजन मिलता है। जो 105 बीएचपी की पावर और 274 एमएन का टॉर्क जनरेट करता है। थार में  स्टैंडर्ड 4 व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है।
 
विज्ञापन

Mahindra Thar SUV
हालांकि, इस कार के लांचिंग को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है यह 2020 में लांच की जाएगी। कंपनी ने इस साल फरवरी में इसका मोडिफाइड वर्जन महिंद्रा थार वॉन्डरलस्ट पेश किया था, जो देखने में काफी आक्रमक था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें