रेनो ट्राइबर की लॉन्चिंग बाद फ्रेंच कार कंपनी अब भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं यह कार कंपनी की शुरुआती हैचबैक क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर सकती है। वहीं यह भी खबरें है कि कंपनी पांच नई कारें लॉन्च करने की भी योजना बना रही है।
पहली बार आधिकारिक बयान
रेनो क्विड इलेक्ट्रिक को लेकर लगातार खबरों का बाजार गर्म है। लगातार खबरें आती रही हैं कि रेनो अपनी एंट्री लेवल हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर सकती है। लेकिन कंपनी ने पहली बार आधिकारिक तौर पर माना है कि कंपनी इस कार की लॉन्चिंग की तैयारियां कर कर रही है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कार के साथ पांच कारें लॉन्च करने की रणनीति कंपनी को घाटे से उबारने में मदद कर सकती है।
जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर न होना चुनौती
रेनो इंडिया के एमडी और सीईओ वेंकटराम मम्मीलापैल्ले ने बताया कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पर काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन चार्जिंग के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर न होने की वजह से ये अभी भी चुनौती बनी हुए हैं। कुछ राज्य सरकारों ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने में दिलचस्पी दिखाई है और हम राज्य सरकारों के साथ-साथ इकोसिस्टम को बनाने के लिए हिस्सेदारी के लिए तैयार हैं।