फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने सीबीडीटी के चेयरमैन पी. सी मोदी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया

Thu, 29 Aug 2019 01:31 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBDT Chairman
विज्ञापन

सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पी. सी मोदी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। एक सरकारी आदेश में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एक साल के लिए पी. सी. मोदी की पुन: नियुक्ति को मंजूरी दी। मोदी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे थे। 

भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1982 बैच के अधिकारी पी. सी. मोदी को फरवरी में सीबीडीटी का प्रमुख नियुक्त किया गया था। समिति ने एक अन्य आदेश में 1983 बैच के आईआरएस अधिकारी प्रभाष शंकर को सीबीडीटी का नया सदस्य नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


बोर्ड में अब भी दो पद रिक्त हैं। बोर्ड के अन्य सदस्य पी. के दास, अखिलेश रंजन और नीना कुमार हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में एक चेयरमैन और अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने का काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें