फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सबसे सस्ती कार को मिले ये खास फीचर्स

Sat, 02 Feb 2019 11:12 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Renault kwid
विज्ञापन

Renault Kwid को भारत में साल 2015 में लॉन्च किया गया था, रेनो का यह मॉडल अब तक का सबसे हिट मॉडल रहा है। Renault ने Kwid में फिलहाल कुछ अपडेट किए हैं जिनमें एसयूवी जैसे दिखने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सबसे खास है। जो इस सेगमेंट में पहली बार दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले यह इन्फोटेनमेंट सिस्टम रेनो के महंगे मॉडल में मिला करता था। Renault ने नई कार में एक रिवर्स कैमरा और कुछ अन्य फीचर्स को भी शामिल किया है। इसके अलावा कार में आगामी सरकारी कानूनों के तहत Kwid के सभी वेरिएंट में ABS और रियर पार्किंग सेंसर दिए जाएंगे।

Renault Kwid - फोटो : Renault
इन फीचर्स के साथ रेनो की क्विड पूरी तरह से हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Wagon R की प्रतिद्वंद्वी बन गई है।जिसमें भी कंपनी ने Apple CarPlay और Android Auto से लैस इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो Maruti के नए SmartPlay Studio सिस्टम के साथ आता है।

खबरों की मानें तो Renault जल्द ही Apple CarPlay और Android Auto फीचर के साथ अपने सभी मॉडल अपडेट कर लेगी। क्विड ( Kwid ) के 1.0 लीटर वर्जन और एएमटी वेरियंट के साथ ही खुरदरा दिखनेवाला क्लाइंबर वर्जन भी मौजूद है। इसका इंजन 5678 आरपीएम पर 53 एचपी और 4386 आरपीएम पर 72 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन

Renault Kwid Racer
कार एक लीटर में 25.17 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। जो कि किसी भी कार से सबसे ज्यादा है। कम कीमत की इस कार में प्रीमियम लुक और बड़ा इंटीरियर,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसा शानदार फीचर्स  दिये गए हैं। रेनो क्विड का मेंटेनेंस भी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगा। रेनो क्विड के मेंटेनेंस की बात करें तो इस कार पर सर्विस के दौरान मात्र 2000 रुपये तक का खर्च आता है।

Kwid की कीमत 2.97 लाख रुपए से शुरू होती है जो 4.60 लाख रुपए तक जाती है। इस कार के बाजार में 8 वेरिएंट उपलब्ध है, जिसमें चार 0.8-लीटर मैनुअल, दो 1.0-लीटर मैनुअल और दो 1.0-लीटर एएमटी वेरिएंट शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें