फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विड का एक और वेरिएंट लॉन्च, ये हैं खूबियां

Thu, 23 Feb 2017 05:25 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरएक्सएल - फोटो : Renault
विज्ञापन
अपनी छोटी एंट्री लेवल कार क्विड से भारत में धमाकेदार शुरुआत करने वाल रेनो इंडिया ने एक और वेरिएंट को इसमें जोड़ दिया है। अब क्विड 1.0 में आरएक्सएल वेरिएंट भी मिलेगा। इसकी कीमत 0.8 लीटर वाली बेसिक क्विड से 20 हजार रुपये ज्यादा है। जबकि आरएक्सएल ऑटोमेटिक की कीमत 3.84 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी गई है। 
विज्ञापन

क्विड आरएक्सएल 1.0 उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर उतारी गई है जो अपनी इस कार में थोड़े और की चाहत रखते हैं। इसका 1.0 लीटर एससीई इंजन और अच्छे परफॉर्मेंस के हिसाब से रिफाइंड किया गया है। 
 इसके डबल ओवरहेड कैमशाफ्ट 4 वॉल्व प्रति सिलेंडर कम दबाव के साथ ईंधन को यहां तक पहुंचाता है जिससे यह और अधिक किफायती बनता है और इसका वॉल्व और अधिक हवा को अपने अंदर आने की अनुमति देता है। जिसके परिणामस्वरूप लो एंड, मिड रेंज और हाई एंड रेव बैंड पर पर अच्छा पावर जनरेट करता है। यह उच्च तकनीकि वाला इंजिन शहरी गलियों के साथ हाईवे पर भी बढ़िया ड्राइवेविलिटी प्रदान करता है। इस कार में नया स्पीड स्पोर्ट डिजाइन ग्राफिक्स दरवाजों पर और दो रंगों वाला ग्लॉस ग्रे ओआरवीएम दिए गए हैं जो कि इसकी स्टाइलिंग को और मजबूत बनाते हैं।  
विज्ञापन


बात सुरक्षा की
इस कार में कंपनी ने सुरक्षा पर खास ध्‍यान दिया है। इसके चलते इसमें भारतीय नियामक अथॉरिटी द्वारा स्‍थापित हर मानक को फॉलो किया गया है। यह कार ड्राइवर एयरबैग के विकल्प के साथ आती है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने प्रो सेंस सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स को लोड लिमिटर्स के साथ लगाया है। पहली बार इस सेगमेंट की किसी कार में यह फीचर दिया गया है अमूमन ऐसे फीचर प्रीमियम कारों में देखे जाते हैं। 

क्या है इसमें खास 3879 मिलीमीटर के साथ यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार बन गई है 300 लीटर का बूट स्पेस, पिछली सीट फोल्‍ड करके यह 1115 लीटर का हो जाता है एसयूवी जैसे डिजाइन वाले 7 इंच  टचस्क्रीन मीडियानैव सिस्‍टम डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्लस्‍टर वन टच लेन चेंज इंडीकेटर रेडियो स्पीड डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल प्रो सेंस सीट बेल्‍ट  ढेर सारे स्टोरेज स्पेस अधिक जगह वाला केबिन
कीमत 
वेरिएंट            कीमत एक्सशोरूम दिल्ली
आरएक्सएल 1.0 एससीई    354312     
आरएक्सटी    1.0 एससीई        388576
आरएक्सटी 1.0 एससीई(O)    401576
आरएक्सएल 1.0 एएमटी    384312
आरएक्सटी एएमटी(O)        431576

तकनीकि जानकारी 
लंबाई    3679 मिमी
चौड़ाई    1579 मिमी
ऊंचाई    1478 मिमी
व्हीलबेस    2422 मिमी
इंजन    1.0 लीटर
शक्ति    68 पीएस 5500 आरपीएम
टॉर्क    91 एनएम 4250 आरपीएम
टायर    155/80 आर13
बूट स्पेस    300 लीटर 
टैंक क्षमता    28 लीटर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें