ऑडी ने अपनी बहुप्रतीक्षित लग्जरी कनवर्टिबल- नई ऑडी ए 3 कैब्रियोले को लांच कर दिया है। नई कैब्रियोले में ऑडी ने लाइटवेट कंस्ट्रक्शन के साथ बेस्ट-इन-क्लास सेफ्टी, आराम और परफॉरमेंस देने का दावा किया है। इसकी कीमत 47,98,000 रुपये एक्सशोरूम, दिल्ली है।
ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने इस अवसर पर बताया कि, ’’ऑडी ए3 कैब्रियोले को भारत में हमने पहले 2014 में प्रदर्शित किया था जिसे युवा वर्ग से काफी सफलता मिली। एक एक सफल कॉम्पैक्ट लक्जरी कनवर्टिबल है अब इसमें नए इंजन के तथा नए डिजाइन किए गए हैडलाइट्स व टेल लाइट्स को जोड़ा गया है। यह अब और भी खूबसूरत व आकर्षक बन गई है। हमें उम्मीद है कि भारतीय ग्राहकों को यह पसंद आएगी।’’
ऑडी ए3 कैब्रियोले की विशेषताएं
इसमें 1.4 लीटर का टीएफएसआई सिलेंडर ऑन डिमांड इंजिन लगा है जो कि 150 एचपी की शक्ति व 250 एनएम का टॉर्क देती है।
ऑडी का दावा है कि यह कार 19.20 किमीप्रली का माइलेज देती है।
4423 मिलीमीटर लंबी इस कार का व्हीलबेस 2595 मिलीमीटर का है
इसमें नई डेटाइम रनिंग हेडलाइट लगाई गई है साथ ही पीछे लगी रियर एलईडी लाइट में टर्न सिग्नल इंस्टॉल किए गए हैं
इसमें 7 इंच का एमएमआई कलर डिस्प्ले स्क्रीन लगा है जो कि 11 मिलीमीटर मोटा है।
इसके साथ ही इसमें ऐरोप्लेन जैसे दिखने वाले चार बड़े गोलाकार एयर वेंट दिए गए हैं
इसकी सीटें अब मिलानो लेदर अपहोल्सट्री से सुसज्जित हैं जो की काफी आरामदायक होती हैं।
सुरक्षा के लिहाज से बात करें तो इसमें आपको ईबीडी के साथ एबीएस, पांच एयरबैग, सामने और पीछे के तरफ ऑडी पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरे जैसे जरूरी फीचर दिए गए हैं।