फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस नरूला ने युविका को शादी पर दिया यह 2.65 करोड़ का तोहफा

Mon, 15 Oct 2018 01:45 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
prince yuvika
विज्ञापन

बिग बॅास के अगर आप भी दीवाने हैं तो आप  प्रिंस नरूला को जरूर पहचानते होंगे। बिग बॉस 8 के विनर रह चुके प्रिंस ने युविका चौधरी से हाल ही में शादी कर ली है। एक लंबे अरसे से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। और इनकी पहली मुलाकात बिग बॉस के घर में ही हुई थी।

विज्ञापन


शादी वाले दिन इस चहेते टीवी एक्टर ने अपनी पत्नी को गिफ्ट के तौर पर एक बीएमडब्ल्यू आई8 कार गिफ्ट में दी है। बीएमडब्ल्यू की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। और प्रिंस द्वारा दी गई कार सबसे ज्यादा किफायती और माइलेज में सबसे आगे है। आइए आपको भी बताते हैं कि अब युविका चौधरी आपको किस कार में नजर आने वाली है।

बात अगर इस कार के इंजन की करें तो इस कार में 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 228 बीएचपी की पावर और 320एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस कार का  माइलेज भी काफी बेहतरीन है। कार एक लीटर में 47.45 किमी का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन


स्पीड की बात करें तो यह कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कार मात्र 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड बड़े आराम से पकड़ती है। कार में फीचर्स के तौर पर मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एलॉय व्हील, फॉग लाइट्स-रियर, म्यूजिक सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, एसी, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर व्यू मिरर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फॉग लाइट फ्रंट, पावर विंडो आदि दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रिंस नरूला द्वारा दी गई इस कार की कीमत मार्केट में करीब 2.65 करोड़ रुपये है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें