Porsche 911 का नया वर्जन भारत में लॉन्च को तैयार है। इस कार को सबसे पहले नवंबर 2018 में LA Auto Show में पेश किया गया था। Porsche 911 एक स्पोर्ट्स कार है जिसे 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नई कार के तकनीक और परफॉर्मेंस दोनोें में काफी बदलाव किए गए हैं। यह कार भारत में 992 कोडनेम के साथ आएगी। इस कार में दो दरवाजे दिए जाएंगे। जिसमें आइकॉनिक silhouette देखने को भी मिलेगा, जो 911 परिवार की पहचान है।