फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Porsche ने भारत में लॉन्च की हवा से बात करने वाली दो सुपरफास्ट कारें, खासियतें उड़ा देंगी होश

Wed, 19 Aug 2020 11:38 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Porsche 718 Spyder - फोटो : Porsche
विज्ञापन
पार्श (Porsche) ने भारत में अपनी दो लग्जरी कारों को उतारा है। लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली पॉर्श की इन दोनों ही प्रीमियम कारों की कीमत एक करोड़ रुपये से ऊपर है। Porsche 718 Spyder (पॉर्श 718 स्पाइडर) की एक्स-शोरूम कीमत 1.59 करोड़ रुपये है। वहीं, Porsche Cayman GT4 (केमैन जीटी4) की एक्स-शोरूम कीमत 1.63 करोड़ रुपये है। यह दोनों ही कारें रेसिंग पसंद लोगों के लिए बनाई गई हैं। इन दोनों ही कारों में हाईटेक फीचर्स शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन




 

Porsche 718 Spyder - फोटो : Porsche

Porsche 718 Spyder


इसमें पावर के लिए 4-लीटर का 6-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7600 आरपीएम 420 PS की मैक्सिमम पावर और 5000-6800 आरपीएम पर 420 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

रफ्तार के मामले में यह कार बेमिसाल है। इसमें 301 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। Porsche 718 Spyder महज 4.4 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। वहीं, 13.8 सेकेंड में यह 0-200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छू लेती है।

Porsche 718 Spyder के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,430 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,994 मिलीमीटर और 1,258 ऊंचाई मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2,484 मिलीमीटर है। इसका वजन 1,420 किलोग्राम है।
विज्ञापन

Porsche 718 Cayman GT4 - फोटो : Porsche

Porsche 718 Cayman GT4


इसमें पावर के लिए 4-लीटर का 6-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7600 आरपीएम 420 PS की मैक्सिमम पावर और 5000-6800 आरपीएम पर 420 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

रफ्तार की बात करें तो इसमें भी 301 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। Porsche 718 Cayman GT4 महज 4.2 सेकेंड में 0-600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। वहीं, 4.4 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे और 13.8 सेकेंड में यह 0-200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छू लेती है।

Porsche 718 Cayman GT4 के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,456 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,801 मिलीमीटर और 1,269 ऊंचाई मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2,484 मिलीमीटर है। इसका वजन 1,420 किलोग्राम है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें