अगर आप यह कार खरीदना चाहते हैं तो पॉर्शे इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार कार को कस्टमाइज कर सकते हैं, और इसे ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। इसके बाद कार खरीद की आगे की प्रक्रियाओं के लिए आपने जिस डीलर को चुना है वह आपसे संपर्क करेगा। हालांकि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए, पॉर्शे ने वर्ष 2020 के लिए अपने सभी मॉडल्स की लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दी है। इसलिए इस कार की डिलीवरी 2020 के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है।
डायमेंशन
पिछले-जेनरेशन मॉडल की तुलना में, कार की चौड़ाई 45 mm तक बढ़ गई है, और ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए चेसिस को 10 mm तक नीचा कर दिया गया है। कार में सिग्नेचर 911 सिल्हूट के साथ एलईडी हेडलैम्प्स, बड़े एयर इंटेक्स, 20-इंच व्हील्स (21-इंच के अलॉय व्हील्स के ऑप्शन भी है), बड़े रियर स्पॉइलर मिलते हैं। इसके साथ ही कार में अन्य कस्टमाइजेशन का विकल्प भी मिलता है। कार के फ्रंट में कूलिंग को नियंत्रित करने वाले एयर फ्लैप और रियर में नए बड़े विंग्स मिलते हैं, जिससे 911 टर्बो एस अब पहले के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा पावर पैदा करती है।
इंटीरियर
कार के इंटीरियर की बात करें तो कार के केबिन को स्पोर्टी-लुक दिया गया है जिसमें पूरी तरह लैदर इंटीरियर और कार्बन ट्रिम के साथ सिल्वर एक्सेंट मिलता है। डैशबोर्ड पर नया 10.9-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ कुछ स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं जैसे - जीटी स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील, पोर्श ट्रैक प्रेसिसन एप के साथ स्पोर्ट क्रोनो पैकेज और बोस सराउंड साउंड सिस्टम भी दिया गया है। कार में 18-तरह से एडजस्ट करने वाली स्पोर्ट्स सीटें भी मिलती हैं।
इंजन
Porsche 911 Turbo S में 3.8-लीटर, 6-सिलेंडर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6,750 rpm पर 641 bhp का पावर और 2,500-4,000 rpm पर 800 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है जो सभी चार पहियों को पावर सप्लाई करता है। 911 Turbo S कार 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं 0-200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे 8.9 सेकंड लगते हैं। कार की टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है।