एक लंबे इंतजार के बाद पॉर्श ने भारत में अपनी सुपरकार 911 GT2 RS लॉन्च कर दिया है। इस कार को पिछले साल पहली बार पेश किया गया था। बता दें कि 911 GT2 RS पॉर्श की सबसे तेज रफ्तार वाली कार है। भारत में एक्सशोरूम कीमत 3.88 करोड़ रुपये है।
यूनाइटेड स्टेट्स में इस कार की कीमत करीब 3 लाख डॉलर है। कंपनी ने इससे पहले 1993 में 993 वेरियंट को पहली बार GT मॉडल में पेश किया था। उसके बाद साल 911 की 997 जेनरेशन को साल 2010 में GT2 वेरिएंट में पेश किया गया।
पॉर्श 911 GT2 RS के फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.8-लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड फ्लैट सिक्स इंजन है जो कि 686 bhp पावर और 750 Nm पीक टॉर्क उतपन्न करने में सक्षम है। यह कार 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती है।
इसकी टॉप स्पी 340kmph है। खास बात यह है कि इतनी स्पीड के बावजूद यह कार 8.5kmpl का माइलेज देती है। इस कार में PDK डुअल क्लच 7 स्पीड गियरबॉक्स है जो कि ऑटो और मैन्युअल दोनों मोड पर काम कर सकता है।