Vibrant gujrat: global summit
कई देशो के प्रधानमंत्री होंगे मौजूद
Vibrant Gujarat में करीब 30 हजार से ज्यादा देश विदेश से मेहमान आएंगे। इसमे 26 हजार छोड़ी-बड़ी कंपनी हिस्सा ले रही हैं। गांधीगर में हेलीपेड ग्राउंड पर ग्लोबल ट्रेड शो किया जाएगा जिसमें 1200 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा इसमें 5 देश के प्रधानमंत्री और 21 देश के वित्तमंत्री भी मौजूद रहेंगे। बता दें, समिट में 19 जनवरी को 'अफ्रीका डे' मनाया जायेगा। जिसमें अफ्रीका के 54 देशों में से 45 देश हिस्सा भी लेंगे।
समिट में पेश होगी उड़ने वाली कार
इस समिट के 9वें एडिशन में नीदरलैंड की एक कंपनी उड़ती कार का मॉडल पेश करेगी। जो भविष्य के लिए काफी लाभदायक होगी।वहीं अशोक लेलैंड इसमें अपनी पहली फुल कैपेसिटी वाली इलेक्ट्रिक बस भी लांच करने जा रही है। जिसका अनावरण खुद प्रधानमंत्री करेंगे।
गुजरात यात्रा के पहले दिन 17 जनवरी को मोदी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। बाद में दोपहर में अहमदाबाद में नए अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम को साबरमती नदी के तट पर प्रधानमंत्री एक ‘शॉपिंग मेले’ का भी उद्घाटन करेंगे। वह इन स्थानों पर लोगों को भी संबोधित करेंगे।
इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि इस बार गुजरात वैश्विक सम्मेलन में पाकिस्तान से कोई प्रतिनिधिमंडल भाग नहीं लेगा। गुजरात वाणिज्य एवं उद्योग मंडल ने कहा है कि पाकिस्तान के उद्योग प्रतिनिधियों को न्योता दिया गया लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिलने की वजह से वह सम्मेलन में नहीं भाग ले सकेंगे।