फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2018: पीएम मोदी BMW से नहीं बल्कि रेंज रोवर से पहुंचे लाल किले

Thu, 17 Aug 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुरक्षाबलों के साथ बीएमडब्लू 7-सीरीज में आना आम बात है, लेकिन उन्हें ब्लैक रेंज रोवर में देखना खास है। स्वतंत्रता दिवस पर जब प्रधानमंत्री मोदी लाल किला पहुंचे तो इस बार वह बीएमडब्लू 7- सीरीज में नहीं थे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी का किसी और कार से उतरना लोगों के लिए आश्चर्य की बात थी। यह पहला मौका था जब पीएम ने लग्जरी एसयूवी का इस्तमाल किया। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से पीएम मोदी आधिकारिक तौर पर बीएमडब्लू 7-सीरीज से ही सफर करते हैं। यह पहला मौका था जब उन्होंने अपनी कार बदली।

पढ़ें: मंत्रियों और ब्यूरोक्रेट्स को इलेक्ट्रॉनिक कारें देगी केंद्र सरकार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने सुरक्षा कारणों के चलते यह कदम उठाया। 13 अगस्त तक यह तय था कि पीएम मोदी अपनी आधिकारी बीएमडब्लू  से ही आएंगे, लेकिन अचानक सुरक्षा कारणों के चलते उनकी कार बदल दी गई। 
विज्ञापन


पीएम मोदी जिस कार से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आए वह 2010 की रेंज रोवर एचएसई थी। इस कार में 5.0 लीटर का वी-8 इंजन लगा हुआ है। इस कार को टाटा के अधिग्रहण वाली जगुआर-लैंडरोवर द्वारा बनाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें