फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदने की सोच रहे हैं Honda की कार, तो उठा सकते हैं 1 लाख रुपये तक के फायदे

Wed, 15 May 2019 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Honda Jazz Launch - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

अगर आप होंडा कार लेने की सोच रहे हैं तो होंडा कंपनी अपनी कारों पर शानदार बेनिफिट्स दे रही है। इन बेनिफिट्स में 1 लाख रुपये तक का फायदे मिल रहे हैं। लेकिन ये फायदे केवल 31 मई, 2019 तक ही मिलेंगे। वहीं होंडा सीआर-वी, अकॉर्ड हाइब्रिड और हाल ही में लांच सिविक पर यह ऑफर नहीं मिलेगा। जानते हैं होंडा की किन कारों पर क्या हैं बेनिफिट्स...

विज्ञापन

 

होंडा ब्रियो

Honda brio
कंपनी होंडा पर खास डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ब्रियो खरीदने पर केवल 1 रुपये में इंश्योरेंस मिलेगा। जिसकी वेल्यू 19 हजार रुपये तक है। वहीं ये बेनिफिट्स ब्रियो के 2018 मॉडल्स पर ही मिलेंगे, क्योंकि होंडा ने इस हैचबैक का प्रोडक्शन बंद कर दिया है।   
 

होंडा अमेज

Honda amaze CVT VX launch
होंडा अमेज इन दिनों कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल है। कंपनी अमेज की खरीदारी पर चौथे और पांचवे साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है। इस कार के साथ 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी स्टैंडर्ड मिलती है। वहीं होंडा अपनी कार पर एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। वहीं नॉन-एक्सचेंज कस्टमर्स को कंपनी 3 साल का मैंटिनेंस पैकेज मुफ्त दे रही है।
 

होंडा जैज

2019 Honda Jazz new facelift-2
कंपनी अपनी इस प्रीमियम हैचबैक पर 40 हजार रुपये के बेनिफिट्स तक ऑफर कर रही है। इनमें पहले साल का 1 रुपये में इंश्योरेंस मिलेगा, साथ ही 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इंश्योरेंस की वेल्यू 25 हजार रुपये तक है।
 

होंडा WR-V

हौंडा - फोटो : SELF
होंडा अपनी क्रॉसओवर और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 40 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें फ्री इंश्योरेंस और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
 

होंडा सिटी

Honda City 2020
कंपनी अपनी इस सबसे पॉपुलर सेडान कार पर 52 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। इनमें पहले साल का इंश्योरेंस 1 रुपये में है, जिसकी कीमत 32 हजार रुपये तक है। वहीं इसके साथ 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
 
विज्ञापन

Honda BR-V

होंडा बीआर-वी
वहीं होंडा अपनी क्रॉसओवर एसयूवी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी इस 7-सीटर गाड़ी पर 1 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इनमें 33 हजार रुपये का फ्री इंश्योरेस और 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं नॉन—एक्सचेंज बायर्स को 60 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे।

नोट- ऑफर्स जानने के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें। ये ऑफर डीलर्स के द्वारा दिए जा रहे हैं, अतः इनमें भिन्नता हो सकती है।                            
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें