देश की प्रमुख Electric Two Wheeler (इलेक्ट्रिक दोपहिया) बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने पीयूष प्रसाद को अपना राष्ट्रीय कारोबार प्रमुख नियुक्त किया है।
हीरो इलेक्ट्रिक ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। वह बिक्री के विस्तार की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ ग्राहक संतुष्टि कार्यक्रम को भी देखेंगे।
प्रसाद 20 साल से कंपनी जगत से जुड़े हैं। वह हार्ले-डेविडसन, रेनो, जनरल मोटर्स, महिंद्रा और ह्यूंदै जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं।