अगरआपका बजत कम है और आप एक किफायती बाइक की तलाश में हैं तो TVS Sport आपके गैराज की शोभा बढ़ा सकती है। दिल्ली में इस बाइक की कीमत 39 हजार रुपये से शुरू होती है। इस बाइक पर 2,999 रुपये की सबसे कम डाउन पेमेंट का ऑफर दिया जा रहा है । इसके अलावा जीरो प्रोसेसिंग फीस और 15,000 रुपये की बचत का मौका भी दिया जा रहा है इस समय इस बाइक के 2.5 मिलियन ग्राहक हैं। इसमें 100cc का इंजन लगा है।
110cc इंजन वाली Star City Plus पर 53 हजार रुपये से शुरू होती है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं इस पर 7,555 की कम से कम डाउन पमेंट का ऑफर चल रहा है। यानी आप महज 7,555 रुपये देकर इस बाइक को अपने घर ल जा सकते हैं। और बाकी पैसे EMI में दे सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से 3.99 फीसदी ब्याज दर, जीरो प्रोसेसिंग फीस का ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा इस बाइक की खरीद पर 9000 रुपये का की बचत भी की जा सकती है, जबकि कैश लेने वाले ग्राहकों को अलग से 2000 रुपये की भी बचत होगी।
इसके अलावा कंपनी ने अपनी प्रीमियम बाइक अपाचे पर भी 4444 रुपये की कम डाउन पेमेंट का ऑफर दिया है। इस बाइक की कीमत 2.28 लाख रुपये है। इसके अलावा है। Radeon पर 5,999 की कम डाउनपेमेंट, और Victor पर 7,999 की कम डाउनपेमेंट का ऑफर दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी के शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं।