फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की समस्या से मिल सकती है निजात, लेकिन 75,000 रुपये देने के बाद

Sun, 16 Sep 2018 04:36 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
delhi parking
विज्ञापन
सड़कों पर लगातार बढ़ रहे गाड़ियों के दबाव को कम करने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एकमुश्त दिये जाने वाले पार्किंग शुल्क को बढ़ाने का फैसला किया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब आपको गाड़ी खरीदने के लिए ज्यादा रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


वन टाइम पार्किंग चार्ज के लिए अब पहले से 3 से 18 प्रतिशत तक ज्यादा रुपये वसूले जाएंगे। जो कि सभी प्रकार की कारों के लिए होंगे। वहीं कमर्शियल वाहनों के लिए यह प्रतिशत 4 से 6 गुना बढ़ाया जाएगा। समिति की अध्यक्ष शिखा राय ने बताया कि निगम अभी सिर्फ दो कैटेगरी में दो हजार और चार हजार रुपये एकमुश्त पार्किंग शुल्क लेता था। इस प्रस्ताव को जल्द ही एलजी की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि पार्किंग चार्ज को बढ़ाने के लिए कवायद शुरू हुई है। इससे पहले भी साल 2015 में  पार्किंग शुल्क को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि सरकार ने इस प्रस्ताव को पारित नहीं किया था। गौरतलब हो,पार्किंग शुल्क बढ़ाने के पीछे पार्किंग फेसिलिटी, सिटी सेंटर,आॅफिस कॉम्पलेक्स जैसी सुविधाएं बढ़ाना है।
विज्ञापन


कितना होगा पार्किंग शुल्क 
अभी जहां हम 4 लाख रुपये से कम की कार के लिए 2,000 रुपये एकमुश्त पार्किंग के तौर पर देते है। वहीं अब यह बढ़कर 6,000 रुपये हो जायेगा।  4 से 8 लाख तक की कार पर यह 4,000 से सीधा 8,000 हो जायेंगे। बात कि जाए लग्जरी करों कि तो 40 लाख से अधिक की कार के लिए यह 75,000 तक होगा।

पार्किंग वृद्वि का असर ना सिर्फ निजी वाहनों पर बल्कि कमर्शियल वाहनों पर भी पड़ेगा। कमर्शियल वाहनों में इस प्रस्ताव के पारित होने पर बसो के लिए यह 4,000 से सीधा 20,000 तक हो जायेगा। वहीं जहां अभी तक आटोरिक्शा और इ- रिक्शा को इस कैटेगरी से राहत थी। उन्हे भी अब सालाना 1000 रुपये पार्किंग के लिए देने पड़ेगा। साथ ही टैक्सी के लिए यह रकम 5000 रुपये सालाना होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें