Electric vehicle (EV), इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) भारतीय ग्राहकों के लिए भले ही एक नया कॉन्सेप्ट हो, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली बड़ी कंपनियां ईवी को पॉपुलर बनाने की कोशिश कर रही हैं। लोगों के में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रुचि भी देखी जा रही है। इसे देखते हुए ईवी निर्माता Okinawa (ओकिनावा) ने एक स्लो स्पीड स्कूटर पेश किया है जिसका लुत्फ बच्चे भी उठा सकते हैं। कम रफ्तार वाले इलेक्ट्रिक वाहन सभी उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए कम दूरी की एक सुरक्षित यात्रा में फायदेमंद साबित होते हैं। हम यहां आपको ओकिनावा R30 स्लो स्पीड स्कूटर की सभी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
पावर और रेंज
Okinawa R30 में 250watt का बीएलडीसी वाटरप्रूफ मोटर मिलता है जो 250watt का पीक पावर जेनरेट करता है। यह स्कूटर फुल चार्जिंग के बाद 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इस आरामदायक रेंज से स्कूटर के उपयोगकर्ता अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, इसलिए किशोर और महिलाएं खरीदारी, ट्यूशन, स्कूल जैसे अपने रोजमर्रा के कामों को निपटाने के लिए आसानी से इसमें सफर कर सकते हैं।
बैटरी
इस ई-स्कूटर में 1.25 KWH की डिटेचेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इस बैटरी को घरों में मौजूद 5 एम्पीयर के आम सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। ओकिनावा रिमूवेबल बैटरी देती है। इसका फायदा यह है कि जिनके पास अपने घरों में बैटरी चार्ज करने के लिए अपनी पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट नहीं हैं, वे बैटरी को स्कूटर से निकालर अपने घरों में ले जा सकते हैं और चार्ज कर सकते हैं। इस बैटरी को फुल चार्ज होने में सिर्फ 4-5 घंटे लगते हैं। इस स्कूटर के साथ माइक्रो चार्जर मिलता है जो ऑटो कट के फीचर से लैस है, यानी बैटरी के फुल चार्ज होने पर चार्जिंग खुद-ब-खुद बंद हो जाती है।
डिजाइन
Okinawa R30 एक डिजाइन काफी संतुलित है। जिससे यह स्कूटर पुरूषों और महिलाओं दोनों की पसंद बन सकता है। यह एक स्टाइलिश फ्रंट हेडलाइट्स और रियर लाइट्स के साथ आता है। स्कूटर में स्टाइलिश एल्यूमीनियम अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। R30 ई-स्कूटर 5 रंगों में उपलब्ध है। इसमें पर्ल व्हाइट, सी ग्रीन, सनराइज येलो, ग्लॉसी रेड, मेटालिक ऑरेंज जैसे रंग शामिल हैं।
कीमत
Okinawa R30 ई-स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 58,992 रुपये है। कंपनी इस स्कूटर की बैटरी और मोटर दोनों पर 3 साल की वारंटी देती है।