फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों पर 'जातिसूचक' शब्द लिखना अब पड़ेगा बहुत भारी, जब्त होगी गाड़ी और कटेगा भारी चालान

Sun, 27 Dec 2020 03:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अगर आपकी बाइक या कार पर कोई जाति सूचक शब्द लिखा है, तो इसे तुरंत हटा दें वरना आपकी गाड़ी सीज हो सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार वाहनों पर जाति सूचक शब्दों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है। सरकार वाहनों पर जातिसूचक स्टीकर या शब्द लगे होने पर गाड़ी को सीज कर सकती है। इसके अलावा वाहन मालिक को भारी चालान भी भरना पड़ सकता है। यानी अगर आपकी गाड़ी पर खान, यादव, क्षत्रिय, पंडित, जाट जैसे कोई भी जातिसूचक नाम लिखा है, तो ट्रैफिक पुलिस आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन


दरअसल मोटर वाहन एक्ट के मुताबिक नंबर प्लेट पर अगर नंबर के अलावा कुछ भी लिखा है, तो परिवहन विभाग ऐसे वाहन और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

 

क्या है असल परेशानी?


परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द या स्लोगन लिखने के कारण ऑनलाइन चालान करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा इन गाड़ियों को ट्रेस करना भी मुश्किल होता है। आसान भाषा में समझें तो वाहनों के नंबर प्लेट पर लिखे अक्क्षर वैसे ही छोटे-छोटे होते हैं। ऐसे में स्लोगन के कारण ऑनलाइन चालान और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से फोटो खींचने के बाद चालान की प्रक्रिया में काफी परेशानी आती हैं।

इसके अलावा केंद्र सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसमें कहा गया था कि देशभर में वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने का प्रचलन बहुत ज्यादा है। इन गाड़ियों पर लिखे जातिसूचक शब्द का मकसद दूसरी जातियों को कम दिखाने का होता है। यह एक आदर्श समाज के लिए सही नहीं है। इसी शिकायत के बाद प्रधानमंत्री ऑफिस से उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिख कर इसे बंद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

वाहनों पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल मना है


कई लोग नम्बर प्लेट या बाइक के सामने जाति सूचक शब्द लिखवाते हैं जो कि एक गलत तरीका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें