फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर लगेगा 'ग्रीन टैक्स'! नितिन गडकरी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Mon, 25 Jan 2021 07:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आठ साल से ज्यादा पुराने परिवहन वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र के नवीनीकरण के समय ग्रीन टैक्स पर 10 फीसदी से 25 फीसदी तक रोड टैक्स लगाया जा सकता है। पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने के प्रस्ताव ऐसे समय पर आया है जब सरकार ने नवंबर में घोषित किया था कि भारत में नई वाहन कबाड़ नीति (व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी) के लिए एक कैबिनेट नोट लिखा गया है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि प्रस्ताव अब औपचारिक रूप से अधिसूचित होने से पहले राज्यों के परामर्श के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


आठ साल से ज्यादा पुराने परिवहन वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र के नवीनीकरण के समय ग्रीन टैक्स पर 10 फीसदी से 25 फीसदी तक रोड टैक्स लगाया जा सकता है।
 
 

पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने के प्रस्ताव ऐसे समय पर आया है जब सरकार ने नवंबर में घोषित किया था कि भारत में नई वाहन कबाड़ नीति (व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी) के लिए एक कैबिनेट नोट लिखा गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कथित रूप से पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाने के लिए स्वैच्छिक और पर्यावरण के अनुकूल चरणबद्ध पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण पर एक नोट तैयार किया है।
विज्ञापन

एक महीने पहले, इस मुद्दे पर एक कैबिनेट नोट तैयार किया गया था और पीएमओ के निर्देशों पर हितधारकों को आगे के परामर्श के लिए भेजा गया था।

सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा, "सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने स्वैच्छिक और पर्यावरण के अनुकूल वाहनों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए एक नोट तैयार किया है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें