भारत जहॉ अभी तक इलेक्ट्रिक कारो की तरफ रूख कर रहा है। वहीं चीन ने इसमें अपने कदम रख दिये हैं। चीन में नई इलेक्ट्रिक कार को लांच कर दिया गया है। लांच हुई इस कार का नाम निसान सिल्फी है। यह जीरो एमिशन वाली कार चीन में CNY 1,66,000 यानी लगभग 17.11 लाख रुपये में लांच की गई है। कंपनी का दावा है कि चाइनीज साइकल के हिसाब से यह सिंगल चार्ज पर 338 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
इस नई इलेक्ट्रिक कार का नाम निसान सिल्फी सिडैन से लिया गया है लेकिन इसका इंजन निसान लीफ इलेक्ट्रिक व्हीकल से लिया गया है। निसान ने सिल्फी को अपनी चाइनीज पार्टनर डोंगफेंग मोटर ग्रुप के साथ मिलकर तैयार किया है। यह वहां BYD Auto जैसी कंपनी से मुकाबला करेगी जो कि अफोर्डबल इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है। हालांकि निसान भारत में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी भारत में निसान लीफ इलेक्ट्रिक कार को लांच करने की घोषणा भी कर चुकी है।
भारत में इस कार को सीबीयू यानी कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट में लाया जाएगा। इसकी कीमत यहां 30 लाख से 40 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर चीन में लांच हुई सिल्फी को भारत में लोकलाइज किया गया तो यह अन्य इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले भारत में अफोर्डबल इलेक्ट्रिक कार कही जा सकती है।