जल जीवन है और इसके प्रति हर किसी को चिंतित होने की जरूरत है। अगर पानी की बर्बादी यूं ही होती रही तो आने वाली पीढ़ियां पानी के लिए तरस जाएंगी। देश की एक कार निर्माता कंपनी ने भारत में एक बड़ा काम किया है जिससे हर किसी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। कंपनी के एडवांस फोम वाश तकनीकि के सहारे पानी की खपत में 45 फीसदी की कमी आई है। निसान ने जितना पानी बचाया है उससे लगभग 25 हजार घरों को पानी सप्लाई की जा सकती है। बीतेफोम वाश तकनीकि से बीते तीन सालों में निसान ने भारत में स्थित अपने सर्विस सेंटरों पर लगभग 61 लाख लीटर पानी की बचत की है।
सर्विस सेंटर पर कारों की धुलाई में काफी पानी खर्च होता है। जिस तरीके से कारों को धोया जाता है उसमें एक कार को धोने में लगभग 160 लीटर पानी बर्बाद होता है। फोम वाश तकनीकि को निसान ने 2014 में शुरू किया था। इससे एक कार को धोने में सिर्फ 95 लीटर पानी खर्च होता है। जितना पानी अब तक कंपनी ने बचाया है उससे लगभग 25 हजार घरों को एक दिन पानी की आपूर्ति की जा सकती है।
अपनी इस उपलब्धि पर निसान मोटर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट आफ्टर सेल्स संजीव अग्रवाल ने बताया कि,"निसान सदैव से अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली सर्विस सेवाएं देता रहा है। फोम वाश तकनीक के प्रयोग से कार को धोने में सिर्फ लगने वाला पानी ही नहीं बचता बल्कि इससे समय की भी बचत होती है। इस तरह से पानी की बचत करके हमें अच्छा लग रहा है।"