फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan की कार में आई यह बड़ी खराबी, लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान

Sun, 17 Nov 2019 01:07 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nissan Motor - फोटो : Social
विज्ञापन

जापान की ऑटो निर्माता कंपनी Nissan मोर्ट्स ने कारों में आई खराबी के कारण करीब चार लाख यूनिट्स को रिकॉल किया है। दरअसल, बार्किंग सिस्टम में आई खराबी के कारण तेल का रिसाव हो रहा था, जिसके बाद कंपनी को अमेरिका में कारों को रिकॉल करना पड़ा।

विज्ञापन

इंटरनल सर्किट बोर्ड से हो रहा था रिसाव

Nissan कंपनी का कहना है कि कारों के इंटरनल सर्किट बोर्ड से रिसाव हो रहा था, जो एक ड्राइवर के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है। कंपनी ने यह भी कहा कि अगर इसे समय रहते ठीक नहीं किया गया तो कार में आग लग सकती है।

Nissan ने दी चेतावनी

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी ने कहा कि कार मालिकों को इस समस्या को लेकर चेतावनी दी जा चुकी है। अगर वे इस बात को नजरअंदाज करेंगे, तो हो सकता है उनकी कार में इलेक्टिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग जाए।

अमेरिकी मीडिया ने दी रिसाव की जानकारी

अमेरिकी मीडिया ने शुक्रवार को Maxima Sedans, Infiniti QX60, Murano, Pathfinder में आई खराबी को लेकर एक रिपोर्ट दी थी। इसके बाद यह मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि किस कार से और किस शहर में रिसाव की यह घटना सामने आई है।

खामियां ठीक करने का नहीं लिया जाएगा शुल्क

कंपनी का कहना है कि कारों में आई खराबी को ठीक करने के बाद मालिकों को इसकी सूचना दी जाएगी। इसके बाद आप इसे Nissan डीलर के पास से ले सकते हैं। इस खराबी को ठीक करने के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी आई थी Nissan कार में खराबी

Nissan पिछले साल भी ब्रेक, स्टेरिंग व्हील और स्पीड मेजरमेंट में आई खराबी के कारण सैकड़ों कारों को रिकॉल कर चुकी है। साथ ही कंपनी ने सितंबर में 13 लाख गाड़ियों को इसलिए रिकॉल कर लिया था, क्योंकि उनमें बैकअप कैमरा काम नहीं कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें