इंटीरियर की बात करें, तो निसान किक्स में चारों तरफ कैमरे दिए गए हैं, जिसका 360 डिग्री व्यू डैशबोर्ड पर लगी 8 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पर देखा जा सकता है। किक्स में स्मार्टवॉच और एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा डुअल टोन ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर का फीचर है। साथ ही पहली बार ऑटो एसी, 400 लीटर का बूट स्पेस, कूल्ड इलुमिनेटेड ग्लोव बॉक्स का फीचर दिया गया है।
अक्सर यह फीचर 30 लाख से ज्यादा महंगी गाड़ियों में ही मिलता है। इसके अलावा किक्स में 4 एयरबैग, हिल होल्ड, एबीएस, ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। किक्स का ग्राउंड क्लियरेंस 210 एमएम है। एसयूवी में रेन सेंसिग वाइपर, इंटेलिजेंट टैरेस कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हैडलैंप्स का फीचर दिया गया है।
इसके अलावा इस सेगमेंट में पहली बार एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी सिग्नेचर लैंप, ब्लाइड स्पॉट कम करने के लिए एस्फेरिक ओआरवीएम, 17 इंच अलॉय व्हील, 100 किग्रा लोडिंग कैपेसिटी के साथ रूफ रेल जैसे फीचर दिए गए हैं। निसान ने किक्स की एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.55 लाख रुपए रखी है।
| निसान किक्स एक्स-शोरूम प्राइस |
| XL |
Rs. 9,55,000 Petrol |
Rs. 10,85,000 Diesel |
| XV |
Rs. 10,95,000 Petrol |
Rs. 12,49,000 Diesel |
| XV Premium |
--- |
Rs. 13,65,000 Diesel |
| XV Premium Plus |
--- |
Rs. 14,65,000 Diesel |
किक्स के दो पेट्रोल और चार डीजल मॉडल लॉन्च किए गए हैं। इसके अलावा 11 कलर स्कीम के साथ 7 सिंगल टोन और 4 डुअल टोन रंग भी लॉन्च किए गए हैं। किक्स का पेट्रोल वैरियंट 14.23 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वैरियंट 20.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं निसान किक्स का मुकाबला Hyundai Creta, Renault Duster और Kia SP2i से है।
निसान किक्स के साथ 3 साल की वारंटी, तीन साल 24/7 रोड साइड असिस्टेंट और तीन साल सर्विस मेंटीनेंस ऑफर कर रही है।