फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan ने Magnite के लिए लॉन्च किए 23 धांसू एक्सेसरीज, पढ़ें पूरी प्राइस लिस्ट

Fri, 18 Dec 2020 04:43 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
विज्ञापन

निसान इंडिया (Nissan India) की Nissan Magnite को ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। कंपनी ने अपनी इस नई कार के लिए कई नए एक्सेसरीज को लॉन्च किया है। आज हम आपको इस कार के सभी एक्सेसरीज की पूरी प्राइस लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...

विज्ञापन

Nissan Magnite: एक्सेसरीज की प्राइस लिस्ट

  1. डोर एज गार्ड- कीमत 290 रुपये 
  2. स्टीयरिंग व्हील कवर- कीमत 599 रुपये 
  3. मड फ्लैप- कीमत 699 रुपये 
  4. लगेज मैट- कीमत 799 रुपये 
  5. साइडस्टेप- कीमत 4,299 से 9,299 रुपये
  6. अंडरबॉडी लाइट- कीमत 4,499 रुपये
  7. कुशन पिलो- कीमत 899 रुपये 
  8. सीटबेल्ट पैड और नेक रेस्ट- कीमत 999 रुपये 
  9. डिजाइनर फ्लोर मैट- कीमत 999 रुपये 
  10. टेल लैंप और टेलगेट गार्निश- कीमत 1,599 रुपये 
  11. बॉडी ग्राफिक्स- कीमत 1,699 रुपये 
  12. डोर वाइजर- कीमत 2,249 रुपये 
  13. 3D फ्लोर मैट- कीमत 2,799 रुपये 
  14. सनशेड- 4 विंडो- कीमत 2,999 रुपये 
  15. फ्रंट क्रोम गार्निश- कीमत 1,089 रुपये 
  16. बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर के साथ क्रोम- कीमत 1,299 रुपये 
  17. बिना क्रोम- कीमत 699 रुपये 
  18. ब्लैक फ्लोर मैट- कीमत 1,399 रुपये 
  19. बॉडी कवर- कीमत 1,399 रुपये से 2,799 रुपये तक
  20. टेलगेट एंट्री गार्ड- कीमत 1,599 रुपये 
  21. रियर विंडशिल्ड- कीमत 1,499 रुपये
  22. सीट कवर- कीमत 6,999 से 7,499 रुपये
  23. अलॉय व्हील्स- कीमत 31,999 रुपये 

Nissan Magnite को भारतीय बाजार में ग्राहकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है। इस नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की बंपर मांग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि महज 15 दिनों में इस कार को 10000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। यही कारण भी है कि इस कार के चुनिंदा वेरिएंट्स पर तीन महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। बता दें कि लॉन्च के महज 5 दिनों में इसे 5000 से भी ज्यादा ग्राहकों ने बुक कर लिया था।

भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.35 लाख रुपये तक जाती है। यह एंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। यानी इनका फायदा केवल वही ग्राहक उठा सकते हैं, जो 31 दिसंबर 2020 से पहले इसे बुक करेंगे। इस कार को ग्राहकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है। 

नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Renault Triber काम करती है। निसान ने अपनी Magnite को चार ट्रिम्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे।
विज्ञापन

Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इनमें 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट शामिल हैं। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प मिलेगा, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें