फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी में मिलेगा 1.5 लीटर बीएस-6 इंजन

Wed, 15 May 2019 04:42 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
2020 honda city
विज्ञापन

अगले साल अप्रैल 2020 से लागू होने वाले नए उत्सर्जन मानकों को देखते हुए कार कंपनियां अपनी कारों में बीएस-6 इंजन लागू करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं मारुति ने अपनी दो कारों में बीएस-6 इंजन के साथ लांच भी कर दिया है। वहीं अब होंडा सिटी भी अपनी कारों में बीएस-6 इंजन लांच करेगी।

विज्ञापन

 

महंगी हो जाएंगी कारें

हाल ही में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति ने एलान किया है कि वह अप्रैल 2020 से अपनी कारों में डीजल इंजन नहीं लगाएगी। वहीं टाटा मोटर्स और ह्यूंदै भी डीजल इंजन से हाथ खींचने की तैयारी कर रही हैं। इसकी वजह है कि डीजल इंजनों को बीएस-4 से बीएस-6 में अपग्रेड करने में बड़ा खर्च आएगा, जिससे कार की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
 

होंडा बनाएगी बीएस-6 डीजल इंजन

वहीं 2020 की होंडा सिटी बीएस-6 इंजन के साथ लांच होगी, इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। वहीं होंडा पहले ही एलान कर चुकी है कि वह अपनी कारों में डीजल लगाना जारी रखेगी। होंडा अपनी कारों को नए इंजनों के साथ इस साल के आखिर तक लांच करना शुरू करेगी।
 
विज्ञापन

कीमत 9.72 लाख से लेकर 14.07 लाख रुपये के बीच

नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी को 2020 की पहली तिमाही में लांच किया जा सकता है, वहीं इसके डेब्यू ऑटो एक्सपो में होगा। इसमें 1.5 लीटर iVTEC पेट्रोल और 1.5 लीटर iDTEC बीएस-6 इंजन मिलेगा। वहीं बाद में इसे हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी लांच किया जाएगा। नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी की टक्कर ह्यूंदै वरना और मारुति सियाज से होगी और यह मौजूदा मॉडल से महंगी होगी, इसकी कीमत 9.72 लाख से लेकर 14.07 लाख रुपये तक रखी जा सकती है।    
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें