फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जून को दिखाई जाएगी नेक्स्ट जेनरेशन 'एसयूवी' डस्टर

विज्ञापन
- फोटो : renault india
विज्ञापन
शायद आपको यह बात पता हो कि रेनो डस्टर जिसे आप भारत में इस नाम से जानते हैं इस गाड़ी को यूरोपियन देशों में डासिया ब्रांड के तहत बेची जाती है। उम्मीद की जा रही है कि पेरिस में आयोजित होने जा रहे एक प्राइवेट इवेंट में रेनो डस्टर की दूसरी पीढ़ी को प्रदर्शित करे। खबर ये भी आ रही है कि यह गाड़ी फ्रैंकफर्ट मोटरशो से अपनी शुरुआत करेगी जो सितंबर में आयोजित होगा। 
विज्ञापन


कुछ वेबसाइटों पर इसकी खूफिया तरीके से ली गई तस्वीरें भी नजर आई हैं। तस्वीरों के आधार पर बात करें तो मौजूदा डस्टर से यह काफी लंबी दिख रही है व इसका अंदाज बेहद आक्रामक है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके प्लेटफॉर्म में भी कुछ मोडीफिकेशन किया गया है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा इसके बारे में काई और जानकारी नहीं मिली है। आपको बताते चलें कि डस्टर के जरिए ही रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बनाई थी जिसे बाद में कंपनी ने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के जरिए और पुख्ता किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें