नई कूपे में पावर के लिए 3.0-लीटर का ट्विन टर्बो इंजन दिया गया है। इसका इंजन 435 bhp की मैक्सिमम पावर और 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 9-स्पीड AMG स्पीड शिफ्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 48-वॉल्ट माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसमें 22 bhp और 250 Nm का अतिरिक्त पावर आउटपुट मिलता है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
यह एसयूवी महज 5.3 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है।
डायमेंशन की बात करें तो नई GLE 53 AMG कूप पहले के मुकाबले 39 मिलीमीटर लंबी और 7 मिलीमीटर चौड़ी हो गई है। पुराने जनरेशन के मॉडल की तुलना में इसका व्हीलबेस 20 मिलीमीटर बढ़ गया है, जबकि कूप से प्रेरित इसका रूफलाइन GLE के स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले इसे 60 मिलीमीटर छोटा बनाता है। GLE 53 AMG कूपे कई मायनों में GLE albeit जैसा ही दिखता है, जिनमें 15-स्लैट पैनामेरिकाना ग्रिल, एक स्टेटर विंडस्क्रीन और एक रेकड रियर विंडो शामिल है। इस परफॉर्मेंस बेस्ड कूप-एसयूवी के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 20-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। ग्राहकों को इसमें 21-इंच के अलॉय व्हील्स को चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, लुक की बात करें तो इसमें बड़े एयर इंटेक्स, साइड स्कर्ट्स, रैपराउंड एलईडी टेललाइट्स और क्वाड एग्जॉस्ट के साथ एक नया बम्पर दिया गया है।