फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मारूति स्विफ्ट 2018 के ऑटो एक्सपो में होगी लॉन्च

विज्ञापन
जिनेवा मोटर शो में स्विफ्ट को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
यह खबर अब स्पष्‍ट हो चुकी है कि मारूति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कार स्विफ्ट के नए मॉडल को 2018 के शुरू में भारत में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी। फिलहाल इसका कोडनेम याईएसडी है। इसको कंपनी उसी प्लेटफॉर्म पर थोड़े बदलावों के साथ तैयार कर रही है जिस पर बलेनो और इग्निस को बनाया गया है। इसके स्पोर्टी अंदाज को कंपनी आगे भी कायम रखेगी इसको ध्यान में रखते हुए मारुति ने इसके लिए थोड़ा कठोर पर हल्का प्लेटफॉर्म चुना है और  यह बलेनो से भी वजन के मामले में थोड़ी हल्की रहेगी। इससे साफ पता चलता है कि  इसका पावर टू वेट रेशियो दुरुस्त होने से इसमें परफॉर्मेंस के हिसाब से एक स्पोर्टी करेक्टर जुड़ जाएगा। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इसमें पहली जनरेशन वाली स्विफ्ट की झलक देखने को मिलेगी क्योंकि मौजूदा कार ज्यादा गोल लगती है और इसे परफॉर्मेंस के हिसाब से बहुत अच्छा नहीं माना जाता। मौजूदा स्विफ्ट मारुति की सफलतम उत्पादों में से एक है लेकिन हाल ही में कंपनी द्वारा लॉन्च की गई ब्रेजा व बलेनो की लोकप्रियता का असर इस कार के बिक्री आंकड़े पर पड़ा है। पर अब यह पूरी तरह से स्पष्‍ट हो गया है कि मारुति की यह नई कार अब अगले साल होने जा रहे ऑटो एक्सपो में लॉन्च की जाएगी। हाल ही में आयोजित हुए जिनेवा ऑटो शो में इस कार को कंपनी ने प्रदर्शित किया।

जो कार भारत में बिकेगी उसमें जापान व यूरोपियन मॉडल की बहुत सारे उपकरण साझा किए जाएंगे, तो इस तरह नई स्विफ्ट सुजुकी की इकलौती ऐसी कार बन जाएगी जो भारत, जापान व हंग्री में बनाई जाएगी। भारतीय सड़क परिस्थितियों के हिसाब से इसका ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा होगा और ऐसे फीचर्स इसमें दिए जाएंगे जो भारतीयों को पसंद आएंगे। इस कार को इस अंदाज में कंपनी पेश करेगी जिससे यह लोगों को यह लगे कि कंपनी ने इस पर बलेनो से ज्यादा ध्यान दिया है। कुल मिलाकर सरल शब्दों में कहें तो मारुति इसको इस तरह से पेश करेगी जिससे वह नेक्सा डीलरशिप व मौजूदा मारूति सुजुकी डीलरशिप के बीच की प्रीमियम अंदाज को संतुलित कर सकें। मौजूदा समय में पूरे देश में लगभग 200 नेक्सा डीलरशिप है जबकि नियमित डीलरशिप की संख्या 1000 के आसपास है। 
विज्ञापन


हालांकि आधिकारिक तौर पर यह स्पष्‍ट नहीं हो पाया कि मारुति इसमें अपना नया डायरेक्ट इंजेक्‍शन वाला बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन लगाएगी या फिर 1.5 लीटर डीजल इंजन प्रयोग करेगी। मारुति की इस कार के प्रति और क्या रणनीति होगी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। क्योंकि नेक्सा और मौजूदा डीलर‌शिप के बीच एक संतुलन बनाने का काम कंपनी को जरूर करना पड़ेगा। लेकिन भारत में जिस स्विफ्ट को कंपनी लॉन्च करेगी वह विदेशी मॉडल की तुलना में एकदम अलग होगी यह तय है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें