फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया की यह पहली कार होगी फिंगरप्रिंट से स्टार्ट, अगले साल होगी लॉन्च

Wed, 19 Dec 2018 06:25 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
Biometric Sensor Car, Finger Print Sensor in Car
विज्ञापन

अगर आपने 'मिशन इंपॉसिबल 5' मूवी देखी है, तो आपको याद होगा कि कैसे बॉयोमेट्रिक से बीएमडब्ल्यू एम3 कार स्टार्ट हो जाती है। लेटेस्ट स्मार्ट फोंस की तरह जल्द ही कारें भी फिंगरप्रिट से स्टार्ट होंगी। हालांकि अभी तक यह फीचर सुपर लग्जरी कारों में ही आता था। लेकिन अब यह फीचर जल्द ही भारत में भी दिखाई देगा। इस फीचर का फायदा यह होगा कि इससे कार चोरी की वारदातों में कमी आएगी।

 

विज्ञापन

हुंडई मोटर्स लाएगी पहली कार

Biometric Sensor Car, Finger Print Sensor in Car, Hyundai Santa Fe

पुशबटन स्टार्ट और कीलेस एंट्री के बाद बाद 2019 में फिंगरप्रिंट स्टार्ट कारों में नया फीचर होगा। हुंडई मोटर्स ने यह टेक्नोल़ॉजी डेवलेप भी कर ली है। बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए ड्राइवर गाड़ी के इंजन को लॉक-अनलॉक कर सकेंगे। हुंडई ने इस नई टेक्नोलॉजी को नेक्स्ट जनरेशन सांता फे में लाने का फैसला किया है। यह नई कार 2019 में लॉन्च होगी।

 

एक से ज्यादा लोग कर सकेंगे रजिस्टर

Biometric Sensor Car, Finger Print Sensor in Car, Hyundai Santa Fe

नई सांता फे एसयूवी में डोर हैंडल पर स्कैनर के अलावा इग्निगेशन बटन पर स्कैनर लगा होगा। वहीं इसकी खसियत यह होगी कि इस फीचर के जरिए एक से ज्यादा लोगों के फिंगरप्रिंट रजिस्टर हो सकते हैं। इसका बायोमेट्रिक सिस्टम ड्राइवर की पसंद के मुताबिक कस्टमाइज सेटिंग्स कर सकता है।  

 
विज्ञापन

2019 की पहली तिमाही में होगी ग्लोबल लॉन्चिंग

Biometric Sensor Car, Finger Print Sensor in Car, Hyundai Santa Fe

बायोमेट्रिक सिस्टम से एक बार रिक्गनाइजेशन सक्सेस होने के बाद, कार की ड्राइविंग सीट और मिरर लास्ट पोजिशन पर ऑटोमैटिकली एडजस्ट हो जाएगी। वहीं इसके फ्यूचर अपडेट में बायोमेट्रिक फीचर के साथ एयरकंडीशनर टेंपरेचर और स्टीयरिंग भी सिंक होंगे। हुंडई की नई सांता फे को अगले साल की पहली तिमाही में दुनियाभर में लॉन्च किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें