फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Hyundai i20 भारत में 6.80 लाख की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च, दिए गए हैं कई धांसू फीचर्स

Thu, 05 Nov 2020 02:14 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai i20 2020 - फोटो : Hyundai India
विज्ञापन
Hyundai i20 2020 भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसे 6.80 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। नई Hyundai i20 में ग्राहकों को 8 कलर वेरिएंट्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। कंपनी ने इसे छह सिंगल कलर और दो डुअल कलर में लॉन्च किया है।
विज्ञापन


नई Hyundai i20 पोलर व्हाइट, टाइफून सिल्वर, टाइटन ग्रे, फेरी रेड, स्टेरी नाइट और मैटेलिक कॉपर जैसे सिंगल कलर में उपबल्ध है। इसके अलावा ग्राहक इसे पोलर व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ और फेरी रेड के साथ ब्लैक रूफ जैसे डुअल कलर में भी खरीद कर सकते हैं।

इंजन

कंपनी ने इसे तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है।  इनमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया है।

परफॉर्मेंस

  • इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का IVT वर्जन 87 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका मैनुअल वर्जन 82 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • इसका 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Baleno, Honda Jazz, Tata Altroz और Toyota Glanza जैसी कारों से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें