फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लॉन्च हो रही है नई हुंडई एक्सेंट

Thu, 20 Apr 2017 05:54 AM IST
amarujala.com- written by : अमित द्विवेदी
विज्ञापन
नई हुंडई एक्सेंट - फोटो : Hyundai india
विज्ञापन
हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट को आज भारत में पेश कर रही है । एक्सेंट फेसलिफ्ट में वही बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो हाल में आई ग्रैंड आई-10 के फेसलिफ्ट वर्जन में थे। इसके साथ ही कार में कुछ तकनीकि बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन


अगर कार के एक्सटीरियर की बात करें तो कंपनी कार के बंपर और हैचबैक में कुछ बदलाव कर सकती है। कार की टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आता है कि कार के फेसलिफ्ट वर्जन में नया रियर देखने को मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें फिएट की पुंटो इवो प्योर लॉन्च, कीमत है बेहद खास

इसके साथ ही नई एक्सेंट में कंपनी ने नया टेललैंप भी दिया है। वहीं कार का कैबिन ग्रैंड आई-10 के समान ही होगा, जिसमें नए फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। आपको बता दें कि इस कार में पहले 1.1 लीटर का तीन सिलेंडर वाला डीजल इंजन था, जिसे 1.2 लीटर के 75 हॉर्सपावर वाले इंजन से रिप्लेस किया जाएगा। 
विज्ञापन


हुंडई नई एक्सेंट को प्रीमियम सेग्मेंट की कार बनाना चाहती है। हालांकि कंपनी इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्चिंग के बाद भी पहले वाले मॉडल की बिक्री जारी रखेगी, लेकिन पुराने मॉडल को केवल टैक्सी कार के तौर पर ही बेचा जाएगा। इस कार की सीधी टक्कर मारुति स्विफ्ट डिजायर से होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें