1 अपैल से लागू हो रहे भारत स्टेज 4 मानक के मद्देनजर होंडा ने रीडिजाइन, नए ग्राफिक्स और कुछ नए फीचर्स के साथ ऑटोमेटिक स्कूटर डियो को बाजार में पेश कर दिया है। इसकी कीमत कंपनी ने 49 हजार 132 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी है। इस स्कूटर में अब नया फ्रंट पैनल, नए ग्राफिक्स, नए ड्यूल टोन कलर विकल्प और दोबारा डिजाइन किया गया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
इसके अलावा इस स्कूटर में एलईजी पोजीशन लाइट, सीट के अंदर मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, ऑटोमेटिक हेडलैंप्स ऑन जैसे जरूरी फीचर के साथ ट्यूबलेस टायर व हौंडा पेटेंटेड कॉंबी ब्रेक सिस्टम इक्विलाइजर के साथ और एक चौड़ी सीट दी गई है।
डियो में एक 109.19 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो कि 8 एचपी की शक्ति 7000 आरपीएम पर तथा 8.91 एनएम का टॉर्क 5500 आरपीएम पर प्रदान करती है। यह इंजन वी मैटिक सीवीटी गियरबॉक्स से सुसज्जित है।