जिसका फायदा ई-व्हीकल खरीदने के पहले साल मिलेगा, (यानी साल भर में खरीदे जानें वाले सभी ई-व्हीकल पर छूट का प्रवाधान होगा)। वहीं कम्पोनेन्ट्स और बैटरी पर जहां जीएसटी 18-28 फीसदी लगाया जाता है, उसे घटाकर 12 फीसदी कर दिया जाएगा। इसके अलावा सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल का रजिस्ट्रेशन भी बिना फीस और रोड टैक्स के होगा।
हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों पर कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। लेकिन बैटरी और पार्ट्स के टैरिफ में कटौती की जा सकती है। सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए लोकलाइजेशन तैयार किया जाएगा। और सभी पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाए जाएंगे।