फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda CBR600RR का आधिकारिक वीडियो जारी, 228 Kmph से ज्यादा है टॉप स्पीड, 21 अगस्त को होगी पेश

Mon, 10 Aug 2020 02:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नई CBR600RR के डिजाइन की बात करें तो Honda CBR1000RR-R Fireblade के कई डिजाइन एलिमेंट्स इसमें शामिल किए गए हैं। 
  • भारतीय बाजार में होंडा CBR600RR का मुकाबला Kawasaki Ninja ZX-6R, Aprilia RS 660 और Yamaha R6 (यामाहा R6) जैसी बाइक्स से होगा। 
विज्ञापन
Honda CBR600RR Video Grab - फोटो : Honda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी 2020 Honda CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade SP की भारत में बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा Honda CBR600RR बाइक भी भारत में वापसी के लिए तैयार है और Honda ने अब एक टीजर वीडियो जारी किया है। इसमें इसकी पुष्टि की गई है कि 2021 CBR600RR बाइक से 21 अगस्त को पर्दा उठाया जाएगा। 
विज्ञापन

स्टाइलिंग
बाइक के टीजर वीडियो से इसके डिजाइन और फीचर्स के बारे में कई जानकारी सामने आई है। हालांकि होंडा द्वारा पेश की जा रही नई सुपरस्पोर्ट क्लास मोटरसाइकिल को CBR1000RR-R सुपरबाइक की तरह ट्रिपल 'R' नामकरण नहीं मिलेगा, लेकिन इसकी स्टाइलिंग निश्चित रूप से नई 2020 Honda CBR1000RR-R Fireblade के बहुत करीब है। इसके साथ ही यह Honda Racing Corporation (HRC) की झलक भी दिखेगी। CBR600RR में विंगलेट्स भी मौजूद है। 

पावरफुल इंजन 
Honda CBR600RR बाइक में 599 cc का 4-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन पहले जितना पावर डिलीवर करेगा। कंपनी ने अभी बाइक के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बाइक का इंजन करीब 118 PS का पावर जेनरेट करेगा। सुरक्षा के लिहाज से बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्निंग एबीएस के साथ ही कई एडवांस्ड फीचर्स दिए जा सकते हैं। टीजर वीडियो के आखिर में विंगलेट्स भी नजर आता है। 

डिजाइन 
नई CBR600RR के डिजाइन की बात करें तो Honda CBR1000RR-R Fireblade के कई डिजाइन एलिमेंट्स इसमें शामिल किए गए हैं। इसमें नए फेयरिंग और स्लीकर ट्विन-एलईडी हेडलाइट्स फायरब्लेड वाले दिए गए हैं। होंडा की आनेवाली नई सुपरस्पोर्ट बाइक के पहिये, स्विंगआर्म और फ्रेम पहले की तरह ही है। होंडा ने अपने आनेवाले मॉडल में CBR600RR के सिग्नेचर ट्रेल- अंडर सीट एग्जॉस्ट को पहले की तरह बरकरार रखा है। 
विज्ञापन

लॉन्चिंग और मुकाबला
होंडा अपनी 2020 Honda CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade SP को भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। इसे देखते हुए लगता है कि कंपनी अपकमिंग होंडा CBR600RR को भी जल्द लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Kawasaki Ninja ZX-6R (कावासाकी निंजा ZX-6R), Aprilia RS 660 (अप्रीलिया आरएस 660) और Yamaha R6 (यामाहा R6) जैसी बाइक्स से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें