जर्मनी की कंपनी बिग रीप और नॉउ लैब ने मिलकर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक बाइक नेरा (NERA) बनाई है। जो दुनिया की पहली 3D प्रिंटेड फंक्शनल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इस बाइक के जरिए दुनिया के 3D प्रिंटिंग में होने वाले दिन प्रतिदिन इंप्रूवमेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है।
नेरा (NERA) की खासियत
1.नेरा दुनिया की पहली 3D प्रिंटेड फंक्शनल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है।
2.इस बाइक के व्हील, रिम, फ्रंट सस्पेंशन फॉर्क, सीट से लेकर फ्रेम को 3D प्रिंटर से बनाया गया है ।
3.बाइक के एयरलेस टायर्स को टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।
4.नेरा में बड़े ही यूनिक व्हील दिए गए हैं जिनके डिजाइन भी बेहतरीन है।