नई बनेली बाइक में कंपनी ने कोई खास बदलाव नहीं किया है। बाइक में वही पुराने मॉर्डन-रेट्रो डिजाइन, राउंड हेडलैंप्स, टियर-ड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक, स्पोक व्हील्स जैसे फीचर दिए गए हैं। बनेली की बाइक्स का भारत में निर्माण महावीर ग्रुप की कंपनी अधीश्वर ऑटो राइड इंडिया कर रही है। बाइक का वजन 204 किग्रा है, वहीं सीटों की ऊंचाई 780 एमएम है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है।
2021 Benelli Imperiale 400 में बीएस6 कंप्लाइंट 374 सीसी सिंगल सिलंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 19 बीएचपी की पावर और 3500 आरपीएम पर 29 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं यह बाइक 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें स्टैंडर्ड डुअल चैनल एबीएस मिलता है। इसमें ऑल-बल्ब लाइटिंग सिस्टम, ड्जिटल इनसेट के साथ ट्विन पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, और यह 32 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
MY 2021 Benelli Imperiale 400 की नई एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये है, जो पहले के मुकाबले 10 हजार रुपये सस्ती है। 2020 मॉडल की बीएस6 बनेली की कीमत 1.99 लाख रुपये रखी गई थी, जबकि 2019 बीएस4 बनेली की कीमत 1,79,500 रुपये थी। वहीं इसकी कीमत रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 के सुपरनोवा और होंडा हाईनेस सीबी350 के DLX Pro वैरियंट के बराबर है।