फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी की लेटेस्ट कार है बेहद खास, रिटायरमेंट के दिन मिली डिलीवरी, जानें इसकी कीमत

Sun, 16 Aug 2020 05:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • रांची में धोनी के फार्महाउस में चलती इस पुरानी पोंटिएक को दिखाने की तस्वीरों को धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर साझा किया।
  • पोंटिएक ने पहली बार 1967 में अपनी फायरबर्ड सीरीजी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
MS Dhoni new car Pontiac Firebird Trans Am - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MS Dhoni (एमएस धोनी) को उनके लेटेस्ट कार की डिलीवरी स्वतंत्रता दिवस के दिन मिली। धोनी कारों और बाइक के शौकीन हैं और उनकी गैराज की शोभा बढ़ाने वाली कारों में नया नाम जुड़ गया है Pontiac Firebird Trans Am (पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम)। यह एक चमकदार लाल रंग की कार है जो 1970 के दशक की है, जिसे अब एक विंटेज माना जाता है। भारतीय सड़कों पर इसे देखना एक दुर्लभ दृश्य है। 
विज्ञापन

रांची में धोनी के फार्महाउस में चलती इस पुरानी पोंटिएक को दिखाने की तस्वीरों को धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने पोंटिएक फायरबर्ड की एक तस्वीर और एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें लिखा है, 'वेलकम होम!' उन्होंने यह भी लिखा कि वह धोनी को काफी कमी महसूस कर रही हैं क्योंकि वह आगामी आईपीएल सीरीजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से हिस्सा लेने के लिए घर से दूर हैं। 
 

धोनी ने जिस Pontiac Firebird को खरीदा है वह लेफ्ट-हैंड ड्राइव लग रही है। दो दरवाजों वाली इस क्लासिक कार में एक बड़ा V8 बिग ब्लॉक इंजन दिया गया है। इसमें हर्स्ट शिफ्टर के साथ 4-स्पीड Muncie ट्रांसमिशन मिलता है। 
 

रिपोर्ट में इसका खुलासा नहीं हुआ है कि धोनी ने इस विंटेज क्लासिक को खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च किए होंगे। लेकिन इसकी कीमत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, हाल ही में मुंबई में हुई नीलामी में ऐसी ही एक Pontiac Firebird Trans Am क्लासिक कार को 68.31 लाख रुपये में बेचा गया। धोनी की लेटेस्ट कार पिछले साल नवंबर में नीलाम हुई कार से बहुत हद तक मिलती जुलती है। 

पोंटिएक ने पहली बार 1967 में अपनी फायरबर्ड सीरीजी की शुरुआत की थी। इस कार के साथ कंपनी अमेरिकी बाजार में मौजूद  Ford Mustang (फोर्ड मस्टैंग) और Mercury Cougar (मरकरी कौगर) जैसी कारों को टक्कर दी। 
विज्ञापन

नए पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम के अलावा, धोनी के पास पहले से ही एक से बढ़कर एक कारों का कलेक्शन है। धोनी 6.2-लीटर V8 इंजन वाली Grand Cherokee Trackhawk (ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक) के पहले और एकमात्र मालिक हैं। उनके पास Nissan 4W73 (निसान 4W73) कार भी है, जो Jonga 1 Ton (जोंगा 1 टन) के नाम से जानी जाती है। इसके अलावा धोनी Hummer H2, Rolls-Royce Silver Shadow Series 1, फर्स्ट जेनरेशन Audi Q7, Mercedes-Benz GLE, Land Rover Freelander 2 और Mitsubishi Pajero SFX के भी मालिक हैं। 

कारों के अलावा, धोनी को टूव्हीलर्स के बड़े कलेक्शन के लिए भी जाना जाता है। धोनी के बाइक कलेक्शन में Confederate X132 Hellcat (कन्फेडरेट X132 हेलकैट) भी शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें