फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई महीने में ग्राहकों ने किस कंपनी के स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों को सबसे ज्यादा खरीदा?

Sun, 16 Aug 2020 02:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना वायरस के झटके से अब ऑटो इंडस्ट्री तेजी से उबरने लगी है। इसका असर जुलाई महीने की सेल्स रिपोर्ट पर भी देखने को मिला। हालांकि, पिछले साल से तुलना की जाए तो चुनिंदा कंपनियों को छोड़ कर सभी वाहन कंपनियों की बिक्री में गिरावट ही दर्ज की गई। अगर दो पहिया वाहनों की बात करें तो जुलाई 2020 में 12 बड़ी कंपनियों ने मिलकर कुल 12,81,354 टू-व्हीलर्स की बिक्री की। जबकि, जुलाई 2019 में इन 12 कंपनियों ने 15,11,692 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की थी। यानी जुलाई 2019 के मुकाबले जुलाई 2020 में इन कंपनियों की बिक्री में 15.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इन 12 कंपनियों में महिंद्रा-टू व्हीलर्स की बिक्री निगेटिव में रही। ऐसे में आज हम आपको 11 दोपहिया कंपनियों की जुलाई महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

Hero MotoCorp

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 5,06,946 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 5,11,374 यूनिट्स
  • 0.9 फीसदी घटी बिक्री

Honda

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 3,09,332 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 4,55,036 यूनिट्स
  • 32 फीसदी घटी बिक्री

TVS

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 1,89,647 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 2,08,489 यूनिट्स
  • 9 फीसदी घटी बिक्री

Bajaj Auto

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 1,52,474 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 1,70,978 यूनिट्स
  • 10.8 फीसदी घटी बिक्री

Yamaha

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 49,989 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 47,918 यूनिट्स
  • 4.3 फीसदी बिक्री बढ़ी
विज्ञापन

Royal Enfield

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 37,925 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 49,182 यूनिट्स
  • 22.9 फीसदी घटी बिक्री

Suzuki

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 31,421 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 62,365 यूनिट्स
  • 49.6 फीसदी घटी बिक्री

Piaggio

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई-  3,373 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 5,893 यूनिट्स
  • 42.8 फीसदी घटी बिक्री

Harley Davidson

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 130 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिकी थी- 175 यूनिट्स
  • 25.7 फीसदी घटी बिक्री

Kawasaki

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 82 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिकी थी- 218 यूनिट्स
  • 62.4 फीसदी घटी बिक्री

Triumph

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 58 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिकी थी- 38 यूनिट्स
  • 52.6 फीसदी बढ़ी बिक्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें